TN

TotaRam News

What's Hot

एनटीपीसी के सहयोग से 62.10 लाख की लागत से जिला अस्पताल में विकसित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Table of Content

  • मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला बड़ा आयाम
  • आमजन को सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
  • जनहित के कार्यों को गति देने के लिए मंत्री ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं एनटीपीसी प्रबंधन का जताया आभार

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से जनपद मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उनके विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी के सहयोग से जिला अस्पताल मऊ में 62.10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की जाएगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नया बल मिलेगा।
इस योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल में इको मशीन, सी आर्म मशीन, लेप्रोस्कोपी एवं वेंटिलेटर सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से मरीजों को अब जटिल ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार की सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को त्वरित राहत मिल सकेगी।श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे आमजन को सीधे लाभ पहुंचेगा।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित कार्यशैली के कारण ही इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। एनटीपीसी द्वारा दिया गया सहयोग सामाजिक दायित्व के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहयोग से ही इस प्रकार के विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं, जो सीधे तौर पर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एनटीपीसी के सहयोग से 62.10 लाख की लागत से जिला अस्पताल में विकसित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से जनपद मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उनके विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी के सहयोग से जिला अस्पताल मऊ में 62.10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा...

Jitendra Singh ने Mission Karmayogi के तहत शिक्षाविदों के लिए प्रशासनिक कौशल कार्यक्रम शुरू किया

डेस्क। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ‘वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए प्रशासनिक क्षमता विकास’ पर अपनी तरह का पहला समर्पित कार्यक्रम लॉन्च किया। यह मिशन कर्मयोगी फ्रेमवर्क के तहत शिक्षा...

भारतीय नौसेना का जहाज ‘त्रिकंड’ तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

डेस्क। भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड, 03 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा। यह यात्रा दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी तैनाती का एक हिस्सा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।बंदरगाह पर रुकने...

आम चुनाव और उपचुनाव 2026:  650 करोड़ रुपये से अधिक राशि जब्त

डेस्क। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों की घोषणा की थी। आयोग ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।गौरतलब है कि आयोग ने...

वित्त वर्ष 2025-26 में प्रमुख बंदरगाहों ने 915 मिलियन टन कार्गो प्रबंधन का रिकॉर्ड बनाया

डेस्क। भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया है, जो कि 904 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य से अधिक है। यह पिछले वर्ष की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.