TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए का अवैध निर्माण पर एक्शन, 06 निर्माणाधीन बिल्डिंग सील

Table of Content

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-6 एवं जोन-7 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को चैक, अमीनाबाद, हुसैनगंज, डालीगंज व नाका क्षेत्र में अभियान चलाकर 06 अवैध निर्माण सील किये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-6 एवं जोन-7 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि मोहम्मद फैजान द्वारा अमीनाबाद के जंगलीगंज में लगभग 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, पंकज कुमार व अन्य द्वारा डालीगंज के केसरीपुरम में 148 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था।

इसी तरह राजेन्द्र कुमार द्वारा हुसैनगंज में कैंट रोड पर 110 वर्गमीटर व इरफान द्वारा हैवलक रोड पर लगभग 80 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा सरदार रंजीत सिंह व अन्य द्वारा नाका में ऐशबाग पुल के पास सर्विस रोड पर लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। उक्त अवैध निर्माणों के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा इन 05 अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि हीना कौसर, शकील अहमद व अन्य द्वारा चैक में नादान महल रोड पर लगभग 418.21 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से व्यावसायिक काॅम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा निर्माणाधीन काॅम्पलेक्स को सील कर दिया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत माता के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई चेतना का संचार किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए...

कानून में भेदभाव नहीं चलेगा, सवर्ण युवाओं को भी बराबरी का हक: सूरज प्रसाद चौबे

लखनऊ। बस्ती के वशिष्ठ नगर में आयोजित सनातन धर्म संवाद जिसमें ज्योतिष्पीठाश्वर जगत गुरु महाराज अतिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, पूर्व आई पी एस जुगल किशोर तिवारी, पूर्व आई ए एस अलंकार अग्निहोत्री सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट अनिल मिश्रा मंचासिन की उपस्थित में सवर्ण समाज की सभा को संबोधित करते हुए सवर्ण आर्मी भारत के...

कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल

डेस्क। महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह नागपुर एयरपोर्ट के लिए अपनी कार से रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में संसद सत्र में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार,...

शिव पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

डेस्क। आज 30 मार्च को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सोम प्रदोष व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से...

रजत दलाल ने की सीक्रेट वेडिंग, फैंस को सोशल मीडिया पर दिया सरप्राइज

डेस्क। सोशल मीडिया पर इस समय फिटनेस इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार रजत दलाल का नाम छाया हुआ है। रजत ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह गुप्त रखा और अब सीधे फोटोज पोस्ट करके फैंस को सरप्राइज दे...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.