TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए में ओटीएस के लिए बनेगा हेल्प डेस्क, अफसरों को दिया गया टारगेट

Table of Content

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने एकमुश्त समाधान योजना के सम्बंध में की बैठक
  • बकायेदारों की सूची तैयार करने के दिये निर्देश, सभी को भेजी जाएगी ओटीएस की सूचना

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में 18 अप्रैल, 2026 से एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) शुरू होगी। इसका लाभ प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को मिले, इसके लिए सभी बकायेदारों को योजना के बारे में सूचना पहुंचायी जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये।

उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को टारगेट दिया कि सभी बकायेदारों तक एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी पहुंचायी जाए। इसके लिए काॅल सेंटर एवं आईटी सेल के माध्यम से बकायेदारों को फोन, मैसेज व ई-मेल से सूचना भेजी जाए। किन्हीं परिस्थितियों में अगर बकायेदार से फोन के माध्यम से संपर्क न हो पाए तो पत्र भेजकर ओ0टी0एस0 की सूचना पहुंचायी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राधिकरण भवन के भूतल पर बने सिंगल विन्डो काउंटर पर ओ0टी0एस0 के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। हेल्प डेस्क पर ऑपरेटरों की तैनाती की जाए, जो ओ0टी0एस0 के लिए आने वाले सभी आवंटियों को पूरी जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएंगे।

दण्ड ब्याज से मिलेगी छूट
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह योजना प्राधिकरण की सभी प्रकार की आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों, समस्त प्रकार की सरकारी संस्थाओं को आवंटित सम्पत्तियों एवं स्कूल भूखण्डों, चैरिटेबल संस्थाओं, नीलामी अथवा अन्य पद्धति से आवंटित सम्पत्तियों तथा सहकारी आवास समितियों को आवंटित सम्पत्तियों के लिए खोली गई है। जिन आवंटियों पर समय से किश्तें जमा न करने की सूरत में दण्ड ब्याज रोपित हो गया है, वह सभी एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसमें दण्ड ब्याज से छूट मिलेगी और लोग बकाया धनराशि जमा करके अपनी सम्पत्ति के मालिक बन सकेंगे।

मानचित्र के बकायेदारों को भी लाभ
उपाध्यक्ष ने बताया कि इस बार ओ0टी0एस0 के अंतर्गत मानचित्र एवं शमन मानचित्रों के बकायेदार आवेदकों को भी राहत दी जाएगी। इसमें जिन लोगों ने मानचित्र के देय शुल्कों की किश्तें समय पर जमा नहीं की हैं, उन्हें भी दण्ड ब्याज से छूट के प्रावधान का लाभ मिलेगा।

योजना के खास फायदे

  • आवेदन जमा करने की तिथि से 03 माह के अंदर निस्तारण।
  • डिफाल्ट अवधि के लिए दंड ब्याज से पूरी राहत। केवल साधारण ब्याज लिया जाएगा, जिसकी गणना सॉफ्टवेयर से होगी।
  • ओ0टी0एस0 की पूरी राशि 30 दिन में जमा करने पर 02 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
  • ओ0टी0एस0 की रकम 50 लाख रुपये से अधिक है तो एक तिहाई भुगतान 30 दिन में और बाकी तीन द्विमासिक किस्त में 06 माह में देना होगा। समय से पैसा न देने पर अतिरिक्त दंड ब्याज के साथ एक माह में जमा करने का मौका मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया में गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भटजमुआ के पास पैकौली–सिसवा मार्ग किनारे गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके...

कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व

डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली कामदा एकादशी को बेहद फलदायी माना जाता है। इसे फलदा एकादशी भी कहा जाता है। ‘कामदा’ का अर्थ है इच्छाओं को पूर्ण करने वाली, जबकि ‘फलदा’ का मतलब है फल देने वाली। धार्मिक...

“प्रेम विवाह का ट्रेलर आउट: कल्लू-काजल की केमिस्ट्री धमाका!”

डेस्क। भोजपुरी फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का केंद्र बन गया है। फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक संदेश के साथ बड़े...

रेलवे में मदिरा, तंबाकू और धूम्रपान के विज्ञापन प्रतिबंधित: अश्विनी वैष्णव

डेस्क। भारतीय रेलवे ने विज्ञापन और ब्रांडिंग पहलों के माध्यम से गैर-किराया राजस्व अर्जित करने के लिए व्यापक गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) नीतियां बनाई हैं। आउट-ऑफ-होम (ओओएच) विज्ञापन नीति के अंतर्गत, स्टेशनों के आवागमन क्षेत्रों में विज्ञापन के अवसर उपलब्ध हैं। रेल डिस्प्ले नेटवर्क (आरडीएन) नीति स्टेशनों और आवागमन क्षेत्रों में स्क्रीन और डिस्प्ले प्रणाली के...

जसवंत सिंह ने कर्मचारियों से कहा: “संगठन की एकजुटता ही हमारी ताकत”

लखनऊ। परिवहन निगम के कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील करते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि यदि कर्मचारी स्वयं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तो दूसरों को दोष देने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मांगों को पूरा न होने पर संगठन को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.