TN

TotaRam News

What's Hot

कूड़ा प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार, CM योगी ने 250 ई- और CNG वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम द्वारा कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए शहर के समग्र विकास पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 17 नगर निगमों के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिलाकर कुल 18 नगर निगमों को ‘सेफ सिटी’ के रूप में विकसित किया गया है। इन शहरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़कर सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
उन्होंने आगे बताया कि अब इन शहरों को ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तेजी से किया जा रहा है। अयोध्या को इस दिशा में उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नगरी अब पूरी तरह सोलर सिटी के रूप में विकसित हो चुकी है। इसी तर्ज पर लखनऊ में भी सोलर पैनलों की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ के विकास की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में शहर ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। शहर का विस्तार हुआ है और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। स्वच्छता रैंकिंग में भी लखनऊ ने बेहतर स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सड़कों के चौड़ीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों ने शहर को नई पहचान दी है। यह पहल लखनऊ को आधुनिक, स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने दक्षिणी कमान संभाली

डेस्क। लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने 1 अप्रैल, 2026 को दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का स्थान लिया है, जिन्होंने आज से सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व-छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन जून...

“उपराष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति की ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ का विमोचन किया

डेस्क। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्‍ट्री थ्रू मुरल्‍स इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति ने सभा को संबोधित करते हुए इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और...

राष्ट्रपति ने गुरुवंदन महोत्सव में 119वें जन्मदिन पर डॉ. शिवकुमार महास्वामीजी को किया याद

डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (1 अप्रैल, 2026) कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदना महोत्सव में भाग लिया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि श्री शिवकुमार स्वामीजी जैसे संत हमारे समाज और राष्ट्र की आत्मा के साक्षात स्वरूप हैं। यद्यपि...

लखनऊ में बन रहा नौसेना शौर्य संग्रहालय: 70% निर्माण पूरा

लखनऊ। लखनऊ के आईटी सिटी क्षेत्र में बन रहे नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण कार्य करीब 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है और अब यह परियोजना भारतीय नौसेना की ताकत और गौरव का जीवंत प्रतीक बनती नजर आ रही है। जहाज के आकार में तैयार हो रहा यह संग्रहालय नौसैनिक वास्तुकला, पोर्थोल स्टाइल खिड़कियों, जहाज...

कूड़ा प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार, CM योगी ने 250 ई- और CNG वाहनों को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम द्वारा कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए शहर के समग्र विकास पर प्रकाश डाला।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 17 नगर निगमों के साथ नोएडा और ग्रेटर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.