TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती नगर विस्तार में अवैध मैरिज लॉन पर चला बुलडोजर

Table of Content

  • एलडीए के अर्जन व प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
  • सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध प्लाटिंग व सैरपुर में 04 अवैध रो-हाउस भवन ध्वस्त

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को गोमती नगर विस्तार में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मैरिज लॉन पर बुलडोजर चलाया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई अर्जन एवं प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने की।

एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जल निगम द्वारा एस0टी0पी0 के निर्माण के लिए गोमती नगर विस्तार में भूमि मांगी गयी थी। जिसके लिए भूमि चिन्हांकन की कार्रवाई की जा रही थी। इसमें पाया गया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1 में ग्वारी पुल के नीचे सी0एम0एस0 की ओर जाने वाली सड़क पर प्राधिकरण की लगभग 4000 वर्गमीटर अर्जित भूमि पर वी0के0 सिंह व अन्य द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके मैरिज लॉन संचालित किया जा रहा है। इस पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा मौके पर अभियान चलाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिये गये थे।

प्रभारी अधिकारी-अर्जन विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि गुरूवार को अर्जन व प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान चलाया। लगभग 03 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान अवैध मैरिज लॉन को पूरी तरह ध्वस्त करके भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया।

सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि वेद प्रकाश व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के सरसवां में लगभग 04 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

सैरपुर में चार अवैध रो-हाउस ध्वस्त
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि प्रवीण महतो, रामेश्वर यादव व अन्य द्वारा सैरपुर के मुबारकपुर की प्रशांत नगर कालोनी में लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर 04 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना निर्मित किये जा रहे इन अवैध भवनों को ध्वस्त कर दिया गया।

चार अवैध निर्माण सील
प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि वजीरगंज, हसनगंज, हजरतगंज व अमीनाबाद में अभियान चलाया गया। इस दौरान शहजाद, परवेज खालिद, अनूप अग्रवाल, राम रस्तोगी व अन्य द्वारा अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 03 व्यावसायिक व 01 आवासीय भवन को सील किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिनेश प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) द्वारा आयोजित “विकसित कृषि विकसित भारत @2047 के लिये कृषि में परिवर्तन” विषयक तीन दिवसीय छठवीं उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस का आज राष्ट्रीय गन्ना संस्थान में विधिवत समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि, प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने...

राकेश सचान ने की वित्तीय वर्ष 2026-27 की समीक्षा बैठक

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग नवंबर 2026 तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।शुक्रवार को डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन लखनऊ...

आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया

डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” विषय पर केंद्रित एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 मनाया। इस समारोह में देश भर से नीति निर्माता, शोधकर्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद और छात्र शामिल हुए। यह समारोह डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित...

केजीएमयू, लखनऊ में 11–12 अप्रैल को ‘रेस्पिवॉक-2026’ कॉन्फ्रेंस

लखनऊ। श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और इलाज की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को “रेस्पिवॉक-2026” नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षणिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।इसमें देशभर के विभिन्न संस्थानों जैसे एम्स दिल्ली,...

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुखद घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.