TN

TotaRam News

What's Hot

LDA Plot Lottery 2026: लखनऊ में नैमिष नगर और वरुण विहार के 2,243 प्लॉट आवंटित, 38,457 लोगों ने किया था आवेदन

Table of Content

आवंटन होने पर खिले लोगों के चेहरे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा दीवाली से पहले नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के आवेदकों के मध्य भूखण्डों का आवंटन किया गया। बुधवार को दोनों योजनाओं के प्रथम चरण के 2,243 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया गया। अपने नाम की पर्ची खुलते ही किसी का चेहरा खिल उठा तो किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। अब बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अन्य श्रेणी के भूखण्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। इस मौके पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सी0पी0 त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम, उप सचिव माधवेश कुमार, प्रभारी अधिकारी-योजना रवि नंदन सिंह एवं विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर लॉटरी कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने लॉटरी की पूरी प्रक्रिया एवं आवेदकों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पारदर्शिता के साथ आवंटन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही, लॉटरी में उपस्थित सभी आवेदकों को शुभकामनाएं दीं।

वहीं, एलडीए के सचिव सुशील प्रताप सिंह ने भी लॉटरी कार्यक्रम पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवंटन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सफल आवेदकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर सभागार में वरुण विहार योजना के प्रथम चरण की लॉटरी ड्रॉ का आयोजन किया गया। पहले दिन 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 1,522 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया गया। अब बृहस्पतिवार को 200 वर्ग मीटर के 617 एवं शुक्रवार को 162, 288, 300 एवं 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 727 भूखण्डों का लॉटरी ड्रॉ किया जाएगा।

अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण की लॉटरी ड्रॉ का आयोजन किया गया। पहले दिन 72 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 197 एवं 112.5 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 524 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया गया। अब बृहस्पतिवार को 162 एवं 200 वर्ग मीटर के 819 एवं शुक्रवार को 288 एवं 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 133 भूखण्डों का लॉटरी ड्रॉ किया जाएगा।

यू-ट्यूब पर लॉटरी का लाइव प्रसारण

नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के भूखण्डों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्टूबर, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। दोनों योजनाओं में कुल 38,457 लोगों ने पंजीकरण कराया है। बुधवार को लॉटरी के पहले दिन दोनों योजनाओं के 2,243 भूखण्डों का लकी ड्रॉ खोला गया। जिसमें खुले मंच पर आवेदकों को बुलाकर उन्हीं के हाथों से लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकलवायी गयी। साथ ही साथ पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

एलडीए की पारदर्शी प्रक्रिया को सबने सराहा

एलडीए ने जिस पारदर्शिता के साथ भूखण्डों की लॉटरी करायी, उसकी सबने जमकर सराहना की। लॉटरी में सफल रहे आदित्य प्रताप, मूसा देवी, अनीता कुमारी रत्ना ने बताया कि पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी थी। कई आवेदक ऐसे थे, जो यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण में अपना नाम देखकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। रोहित कुमार त्रिपाठी, गौरव सिंह एवं राजेश कुमार समेत अन्य लोगों ने भी एलडीए को धन्यवाद दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.