TN

TotaRam News

What's Hot

Kashi Tamil Sangamam 5.0: वाराणसी में 28 नवंबर से होगा आयोजन, 1,400 प्रतिभागी काशी-प्रयागराज-अयोध्या का करेंगे भ्रमण

Table of Content

उच्चस्तरीय बैठक में हुआ मंथन

वाराणसी। काशी तमिल संगमम 5.0 (केटीएस 5.0) की तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा के लिए 3 नवंबर, 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू), वाराणसी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी; उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) अमित कुमार घोष; केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, बीएचयू और भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अंतर-विभागीय और जिला स्तर पर प्रशासनिक समन्वय; आईआरसीटीसी द्वारा विशेष रेल परिवहन व्यवस्था और अन्य लॉजिस्टिक्स; बुनियादी ढांचागत सुविधाओं; प्रदर्शनियों; भ्रमण; केटीएस 5.0 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि पर चर्चा की गई। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन संबंधी तैयारियों का आकलन करने के लिए नमो घाट सहित आयोजन स्थलों के अंदर और बाहर का दौरा भी किया।

केटीएस का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम- तिरुक्कुरल अभ्यास करें’ विषय पर आयोजित किया जाना निर्धारित है। केटीएस 5.0 का उद्देश्य शास्त्रीय तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल के शाश्वत नैतिक और चारित्रिक ज्ञान को देश भर के युवाओं और शिक्षार्थियों के करीब लाना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, तमिलनाडु से लगभग 1,400 प्रतिभागी, जिन्हें लगभग 200 व्यक्तियों के सात समूहों में संगठित किया जाएगा, आठ दिवसीय यात्रा करेंगे, जिसमें चार दिन की यात्रा और चार दिन के भ्रमण एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम शामिल होंगे। यात्रा कार्यक्रम में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या का दौरा शामिल होगा, जिसमें सांस्कृतिक, शैक्षणिक, विषय-विशिष्ट और आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। तमिलनाडु के 50 शिक्षक भी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और केटीएस 5.0 के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में तिरुक्कुरल पढ़ाएंगे।

केटीएस 5.0 के लिए वेब पोर्टल और प्रतिनिधियों के पंजीकरण की प्रक्रिया का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 22 अक्टूबर, 2026 को किया था। छात्रों के बीच तिरुक्कुरल की व्यापक समझ को बढ़ावा देने के लिए देश भर के 1,000 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) के माध्यम से एक राष्ट्रव्यापी छात्र सहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस पहल में तिरुक्कुरल की शिक्षाओं और मूल्यों के व्यापक प्रसार के लिए सुव्यवस्थित अध्ययन, अनुसंधान और परिसर-आधारित गतिविधियां शामिल होंगी। इसका विवरण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.केटीएस.सीआईसीटी.इन पर उपलब्ध है।

केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी), चेन्नई, डिजिटल पहुंच, प्रकाशनों और संस्थागत सहभागिता की अगुवाई कर रहा है, जबकि आई आई टी मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय क्रमशः तमिलनाडु और काशी के लिए नोडल समन्वय संस्थानों के रूप में कार्य कर रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.