TN

TotaRam News

What's Hot

होली के मौके पर करणवीर बोहरा के घर दुख का साया, पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन

Table of Content

डेस्क। होली के रंगों के बीच जहां आम लोग और बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स त्योहार की खुशियों में डूबे नजर आ रहे हैं, वहीं टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता और जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। करणवीर बोहरा ने इस दुखद खबर की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी और पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की जवानी से लेकर हाल तक की अनदेखी तस्वीरों का एक दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके जीवन में पिता का कितना अहम स्थान रहा और हर सुख-दुख में वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

करणवीर ने लिखा:

“पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपकी कमी मुझे शब्दों से कहीं ज्यादा खलेगी। जिस किसी ने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह कितना दर्दनाक होता है। लेकिन इस दर्द में भी, मुझे सुकून है कि आपने एक खुशहाल और पूरी जिंदगी जी। आप हमें उसी तरह छोड़कर गए, जैसे हमेशा चाहते थे – शांति से, बिना किसी कष्ट के। आपने इस दुनिया को अपनी शर्तों पर, मजबूती और गरिमा के साथ अलविदा कहा।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

कतार से QR कोड तक: भारत की तेज़ और सरल भुगतान क्रांति

डेस्क। कुछ समय पहले तक, एक साधारण वित्तीय लेन-देन के लिए समय, मेहनत और धैर्य जरूरी होता था। बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। पैसे भेजने के लिए बैंक जाना, फॉर्म भरना और पुष्टि के लिए कई दिनों तक इंतज़ार करना पड़ता था। भारत में उन लाखों लोगों...

जन भागीदारी के माध्यम से ही कुपोषण को दूर करना संभव- उप निदेशक

डेस्क। भारत सरकार द्वारा 09 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे 8वां पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटा के सहयोग से आज लक्की बुर्ज सेंटर, कोटा पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित औषधि खोज पर कार्यशाला

डेस्क। सीएसआईआर-मानव संसाधन विकास केंद्र (सीएसआईआर-एचआरडीसी), गाजियाबाद में “एआई-संचालित औषधि खोज: उन्नत उपकरण, तकनीक और अनुप्रयोग” विषय पर तीन दिवसीय गहन कार्यशाला का आयोजन 7 से 9 अप्रैल, 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सीएसआईआर के वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों के लिए तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य उन्हें आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.