TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय रेलवे ने ट्रैक्शन और डिजिटल सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये मंजूर किए

Table of Content

डेस्क। भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने और संचार प्रणालियों के आधुनिकीकरण के लिए ₹765 करोड़ से अधिक की लागत वाले अनेक प्रमुख बुनियादी ढांचों और प्रौद्योगिकी का आधुनिकीकरण करने संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। स्वीकृत परियोजनाओं में दो उच्च घनत्व वाले माल और यात्री कॉरिडोरों पर विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के आधुनिकीकरण के साथ-साथ पश्चिम रेलवे के वडोदरा और मुंबई सेंट्रल डिवीजनों में ऑप्टिकल फाइबर संचार नेटवर्क के बड़े विस्तार को शामिल किया गया है।

दुव्वाडा–विशाखापत्तनम–विजयनगरम खंड में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली का आधुनिकीकरण

भारतीय रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत 106 किमी लंबे दुव्वाडा–विशाखापत्तनम–विजयनगरम खंड पर विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 318.07 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दी है। इस खंड में मौजूदा 1×25 केवी प्रणाली को आधुनिक कर 2×25 केवी प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे अधिक माल लोडिंग क्षमता, बेहतर गति की संभावना और उच्च घनत्व वाले कॉरिडोर पर अधिक विश्वसनीय संचालन सुनिश्चित होगा। हावड़ा–चेन्नई मार्ग पर स्थित यह खंड ओडिशा और छत्तीसगढ़ से विशाखापत्तनम बंदरगाह तक खनिज और औद्योगिक वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आधुनिकीकरण से बिजली आपूर्ति क्षमता मजबूत होगी, जिससे मालगाड़ियों की आवाजाही सुचारु होगी और यात्री ट्रेनों का संचालन भी अधिक कुशल बनेगा। यह परियोजना 2024–25 के रेलवे बजट में शामिल देशव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे में विद्युत ट्रैक्शन प्रणालियों का आधुनिकीकरण करना है।

रायचूर–गुंटकल खंड में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली का आधुनिकीकरण

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के गुंटकल डिवीजन के अंतर्गत कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में फैले 126 किमी लंबे रायचूर–गुंटकल खंड पर विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 259.39 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस खंड में मौजूदा 1×25 केवी प्रणाली को आधुनिक कर 2×25 केवी प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे अधिक ट्रेन लोड क्षमता, बेहतर गति की संभावना और उच्च घनत्व वाले कॉरिडोर पर अधिक परिचालन विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। मुंबई–चेन्नई मार्ग पर इस आधुनिकीकरण से बिजली आपूर्ति क्षमता मजबूत होगी, जिससे मालगाड़ियों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी और वंदे भारत ट्रेनों सहित यात्री सेवाएँ अधिक तेज और कुशल बन सकेंगी। यह परियोजना भारतीय रेलवे के 3,000 मिलियन टन (एमटी) माल लोडिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने के मिशन में भी योगदान देगी, साथ ही समग्र नेटवर्क दक्षता को बढ़ाएगी। यह कार्य 2024–25 के रेलवे बजट में शामिल देशव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे में विद्युत ट्रैक्शन प्रणालियों का आधुनिकीकरण करना है।

वडोदरा और मुंबई डिवीजनों में ओएफसी संचार बैकबोन की स्थापना का प्रावधान

भारतीय रेलवे ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा और मुंबई सेंट्रल डिवीजनों में संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 187.88 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत 4×48 कोर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बैकबोन आर्किटेक्चर स्थापित किया जाएगा, जिससे अधिक बैंडविड्थ, नेटवर्क रिडंडेंसी और एलटीई आधारित कवच सहित अन्य महत्वपूर्ण रेलवे संचार प्रणालियों को विश्वसनीय सहयोग सुनिश्चित होगा। आधुनिकीकरण से कवच के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक डिजिटल अवसंरचना मजबूत होगी, जो एक स्वदेशी ट्रेन टक्कर-रोधी प्रणाली है। इस कार्य के अंतर्गत 1,000 रूट किलोमीटर से अधिक दूरी में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी, जिसमें 692 किमी वडोदरा डिवीजन और 308 किमी मुंबई डिवीजन शामिल हैं। यह परियोजना 2024–25 के रेलवे बजट में शामिल एक बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूरे रेलवे नेटवर्क में कवच के विस्तार और रेलवे संचार प्रणालियों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है।

रेल बुनियादी ढांचे और क्षमता को मजबूत बनाना

स्वीकृत ये परियोजनाएँ प्रमुख रेल कॉरिडोरों पर ट्रैक्शन पावर प्रणालियों में सुधार, संचार बैकबोन अवसंरचना को मजबूत करने और माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने के माध्यम से रेलवे संचालन की दक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ाएँगी। ये पहल आधुनिक ट्रेनों के संचालन में सहयोग देने, डिजिटल संचार नेटवर्क को मजबूत करने और प्रमुख माल एवं यात्री मार्गों पर भारतीय रेलवे के समग्र प्रदर्शन में सुधार करने में भी सहायक होंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.