TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 में बनाया माल ढुलाई का रिकॉर्ड, 145.07 मिलियन टन माल का परिवहन

Table of Content

अक्टूबर में बिजलीघरों को कोयला आपूर्ति 19.5% बढ़ी

डेस्क। भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल ढुलाई में मजबूत वृद्धि दर्ज की। माल की अधिक ढुलाई और उससे होने वाली बढ़ी हुई कमाई आर्थिक विकास को समर्थन देने और देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे के प्रयासों को दर्शाती है।

माल की ढुलाई में मजबूत वृद्धि दर्ज

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर महीने में अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई हासिल की। ​​इस महीने के दौरान 145.07 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई, जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 133.93 मिलियन टन था। इस प्रकार इसमें 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस महीने के दौरान कई प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में उत्साहजनक वृद्धि देखी गई। खाद्यान्न की ढुलाई में 26.3 प्रतिशत, घरेलू कोयले में 16 प्रतिशत, अन्य सामानों में 11 प्रतिशत, क्लिंकर में 10.4 प्रतिशत, घरेलू कंटेनरों में 6.3 प्रतिशत, लौह अयस्क में 5 प्रतिशत, खनिज तेल में 1.9 प्रतिशत और तैयार स्टील में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारतीय रेलवे ने बिजली संयंत्रों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू कोयले के परिवहन में तेजी लाई है। रेलवे ने अक्टूबर 2026 में प्रतिदिन औसतन 469.8 रेक (कोयले से लदी ट्रेनें) की आपूर्ति की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 393.2 रेक प्रतिदिन था। इस तरह इसमें 19.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

अक्टूबर 2026 का यह बेहतर प्रदर्शन वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में दर्ज की गई वृद्धि को और आगे बढ़ाता है। भारतीय रेलवे ने इस दौरान 978.78 मिलियन टन माल की ढुलाई की, जो पिछले साल की इसी अवधि के 935.10 मिलियन टन के मुकाबले 4.67 प्रतिशत अधिक है।

यात्री यातायात में लगातार वृद्धि

अक्टूबर 2026 के दौरान यात्री आवाजाही में भी लगातार वृद्धि देखी गई। भारतीय रेलवे ने 64.72 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 63.52 करोड़ थी।

भारतीय रेलवे ने अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान 443.8 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 431.4 करोड़ था। इसमें ‘नॉन-सबअर्बन’ (शहरी उपनगरीय क्षेत्रों के बाहर) खंड में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ‘सबअर्बन’ (शहरी उपनगरीय) खंड में 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

माल ढुलाई में यह वृद्धि लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने और भारत की आर्थिक प्रगति में सहयोग देने के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारतीय रेलवे अपनी क्षमता बढ़ाने और परिचालन दक्षता में सुधार के जरिए लगातार अपने परिवहन नेटवर्क को बेहतर बना रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.