TN

TotaRam News

What's Hot

अश्विनी वैष्णव ने कवच कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की

Table of Content

डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे की स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित रेलगाड़ी सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली कवच ​​की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में तैनाती में तेजी लाने और अधिक कुशल रेलगाड़ी संचालन सुनिश्चित करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

कवच को आगे बढ़ाने वाली तकनीकी प्रगति

भारतीय रेलवे ने कवच में कई अत्याधुनिक सुधार किए हैं। यूनिवर्सल ब्रेकिंग प्रणाली (यूबीए), जो विभिन्न निर्माताओं के ब्रेकिंग कर्व्स को मानकीकृत करता है, अंतरसंचालन सुनिश्चित करता है और बार-बार होने वाले परीक्षणों को समाप्त करता है। बेसलाइन सॉफ्टवेयर, एआई-संचालित डिजाइन स्वचालन और लोकोमोटिव, इंटरलॉकिंग प्रणाली और ट्रैक मशीनों के लिए एकीकरण इंटरफेस में महत्वपूर्ण उन्नयन प्रणाली की मजबूती को और बढ़ा रहे हैं। कवच तैनाती की वास्तविक समय की निगरानी और पूर्वानुमानित रखरखाव को सक्षम करने के लिए एक एकीकृत संचालन प्रबंधन प्रणाली के रूप में एक केंद्रीकृत निगरानी मंच, सुरक्षा, विकसित किया जा रहा है।

अब तक की प्रगति

अब तक कवच को 3,103 किलोमीटर मार्ग पर स्थापित किया जा चुका है। उच्च घनत्व और उच्च उपयोग वाले गलियारों सहित 24,427 किलोमीटर मार्ग पर कवच का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।

कवच संस्करण 4.0 के कार्यान्वयन के अंतर्गत:

  • दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा जैसे प्रमुख गलियारों पर 1,638 किलोमीटर मार्ग पर पहले ही यह प्रणाली चालू हो चुकी है।
  • भारतीय रेलवे ने हाल ही में, दिल्ली-हावड़ा उच्च घनत्व गलियारे के प्रयागराज-कानपुर खंड के 190 किलोमीटर मार्ग पर कवच प्रणाली चालू की है।
  • 7,100 किलोमीटर मार्ग पर ट्रैक के किनारे इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है।
  • 8,921 किलोमीटर पर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाई जा चुकी है, जिसे 1,183 दूरसंचार टावरों और 767 स्टेशनों पर कवच डेटा सेंटर इंस्टॉलेशन द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है।
  • 4,277 इंजनों पर कवच प्रणाली लगाई जा चुकी है।
  • 8,979 इंजनों पर काम जारी है।

विस्तार योजनाएँ

कवच लगाना एक जटिल प्रक्रिया है। इसके कार्यान्वयन को और आगे बढ़ाने के लिए, रेलवे अगले दो वर्षों में कवच नेटवर्क को 9,000 किलोमीटर तक विस्तारित करने की योजना बना रहा है और उसके बाद प्रति वर्ष 10,000 किलोमीटर तक बढ़ने की संभावना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जेवर एयरपोर्ट से ‘विकसित भारत–UP’ को रफ्तार

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर के प्रथम चरण का लोकार्पण ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा वैश्विक संपर्क को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए व्यापार, निवेश एवं रोजगार के व्यापक अवसरों का...

ग्रेटर नोएडा में सजेगा कौशल का महाकुंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में ग्रेटर नोएडा में ‘इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26’ का भव्य आयोजन किया...

देवरिया में गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भटजमुआ के पास पैकौली–सिसवा मार्ग किनारे गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके...

कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व

डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली कामदा एकादशी को बेहद फलदायी माना जाता है। इसे फलदा एकादशी भी कहा जाता है। ‘कामदा’ का अर्थ है इच्छाओं को पूर्ण करने वाली, जबकि ‘फलदा’ का मतलब है फल देने वाली। धार्मिक...

“प्रेम विवाह का ट्रेलर आउट: कल्लू-काजल की केमिस्ट्री धमाका!”

डेस्क। भोजपुरी फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का केंद्र बन गया है। फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक संदेश के साथ बड़े...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.