TN

TotaRam News

What's Hot

ग्रेटर नोएडा में सजेगा कौशल का महाकुंभ

Table of Content

  • ‘इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26’ का आगाज
  • योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश बना राष्ट्रीय कौशल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र
  • देशभर के 650 से अधिक प्रतिभागी 63 कौशलों में दिखाएंगे हुनर
  • वैश्विक कंपनियां साझा करेंगी अनुभव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में ग्रेटर नोएडा में ‘इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के तत्वावधान में आयोजित यह देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है, जिसमें देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 650 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी 63 विभिन्न कौशलों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।
इसका उद्घाटन समारोह 29 मार्च 2026 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 30 मार्च से 1 अप्रैल तक इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल 9 से 12 में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा समापन समारोह 2 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज कौशल विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन रहा है। ‘इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन’ जैसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है और इस दिशा में कौशल विकास मिशन निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान रोबोटिक्स, ग्रीन स्किल्स और भविष्य के रोजगार जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें FANUC, FESTO, Autodesk और DMG Mori जैसी वैश्विक कंपनियां अपने अनुभव साझा करेंगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से पूर्व विभिन्न राज्यों में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें कई प्रतिभागियों ने पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रदेश के युवाओं, शिक्षण संस्थानों एवं प्रशिक्षण केंद्रों से इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा कौशल विकास के इस मंच का लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

‘मन की बात’ से देशवासियों में नई ऊर्जा, विश्वास और एकजुटता का संचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं...

पेट की चर्बी सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा: डॉ. जितेंद्र सिंह

डेस्क। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि पूरे मोटापे की तुलना में पेट या शरीर के मध्य मोटापा एक बड़ा जोखिम है, विशेष रूप से भारतीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में गूंजा यूपी का मॉडल

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश की पहल को देशभर में नई पहचान मिली है। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तर प्रदेश की दो उल्लेखनीय पहलों—वाराणसी के ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान एवं मेरठ में सौर ऊर्जा के सफल मॉडल—का विशेष उल्लेख...

लखनऊ में मंत्री ए के शर्मा की सख्त समीक्षा बैठक

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने आज रविवार को संगम सभागार, लखनऊ में विभागीय अधिकारियों के साथ स्वीकृत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन एवं विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिशासी अधिकारियों (EO) एवं परियोजना अधिकारियों (पीओ, डूडा) द्वारा स्वीकृत योजनाओं...

जेवर एयरपोर्ट से ‘विकसित भारत–UP’ को रफ्तार

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर के प्रथम चरण का लोकार्पण ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा वैश्विक संपर्क को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए व्यापार, निवेश एवं रोजगार के व्यापक अवसरों का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.