TN

TotaRam News

What's Hot

भारत ने वित्त वर्ष 2025–26 में 200 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

Table of Content

डेस्क। भारत के खनिज क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2025–26 में 200 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो एक ही वर्ष में अब तक की सबसे अधिक है। यह उपलब्धि केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच मजबूत सहयोगपूर्ण प्रयासों को दर्शाती है और भारत के नीलामी-आधारित खनिज आवंटन ढांचे की बढ़ती परिपक्वता को उजागर करती है। नीलाम किए गए 200 ब्लॉकों में से 123 खनन पट्टा (एमएल) ब्लॉक हैं और 77 समग्र लाइसेंस (सीएल) ब्लॉक हैं, जो संचालन और अन्वेषण-आधारित अवसरों का संतुलित मिश्रण दर्शाते हैं। इसके अतिरिक्त, 70 खनिज ब्लॉकों (38 एमएल और 32 सीएल) के लिए निविदा आमंत्रण (एनआईटी) वर्तमान में जारी हैं, जिससे वित्त वर्ष के दौरान सफल नीलामियों की कुल संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
खनन मंत्रालय इस उपलब्धि में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है। गुजरात 32 ब्लॉकों के साथ अग्रणी रहा, इसके बाद राजस्थान 30 ब्लॉकों के साथ और तमिलनाडु 22 ब्लॉकों के साथ शीर्ष योगदानकर्ताओं के रूप में उभरे। ब्लॉकों की समय पर तैयारी, डेटा प्रबंधन और प्रक्रियात्मक दक्षता में उनके प्रयासों ने राष्ट्रीय नीलामी प्रणाली को मजबूत किया है। विशेष रूप से, तमिलनाडु ने पहली बार खनिज ब्लॉकों की नीलामी सफलतापूर्वक आयोजित की है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उत्तराखंड ने भी अपने पहले मैग्नेसाइट ब्लॉक की सफल नीलामी के साथ खनिज नीलामी ढांचे में प्रवेश किया है।
इन नीलामियों में विभिन्न प्रकार के खनिज शामिल थे। चूना पत्थर के 76 ब्लॉक नीलाम किए गए, जो सबसे अधिक थे, इसके बाद लौह अयस्क के 40 ब्लॉक रहे। बॉक्साइट के 30 ब्लॉक नीलाम किए गए, जो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के लिए इनके महत्व को दर्शाते हैं।
इस वर्ष की एक प्रमुख उपलब्धि 22 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी है, जो दीर्घकालिक संसाधन सुरक्षा के लिए रणनीतिक महत्व वाले खनिजों पर बढ़ते ध्यान को दर्शाती है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने इन ब्लॉकों की पेशकश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें क्रमशः 5, 4, 4, 3 और 2 ब्लॉकों का योगदान रहा।

खनन मंत्रालय इस रिकॉर्ड उपलब्धि को संभव बनाने के लिए सभी राज्य सरकारों के सक्रिय प्रयासों, नीतिगत समर्थन और प्रशासनिक दक्षता के लिए उनकी तहे दिल से सराहना करता है। यह उपलब्धि भारत की एक पारदर्शी, कुशल और भविष्य के लिए तैयार खनिज आवंटन प्रणाली के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, जो दीर्घकालिक आर्थिक विकास को समर्थन प्रदान करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एनटीपीसी के सहयोग से 62.10 लाख की लागत से जिला अस्पताल में विकसित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से जनपद मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उनके विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी के सहयोग से जिला अस्पताल मऊ में 62.10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा...

Jitendra Singh ने Mission Karmayogi के तहत शिक्षाविदों के लिए प्रशासनिक कौशल कार्यक्रम शुरू किया

डेस्क। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ‘वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए प्रशासनिक क्षमता विकास’ पर अपनी तरह का पहला समर्पित कार्यक्रम लॉन्च किया। यह मिशन कर्मयोगी फ्रेमवर्क के तहत शिक्षा...

भारतीय नौसेना का जहाज ‘त्रिकंड’ तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

डेस्क। भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड, 03 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा। यह यात्रा दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी तैनाती का एक हिस्सा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।बंदरगाह पर रुकने...

आम चुनाव और उपचुनाव 2026:  650 करोड़ रुपये से अधिक राशि जब्त

डेस्क। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों की घोषणा की थी। आयोग ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।गौरतलब है कि आयोग ने...

वित्त वर्ष 2025-26 में प्रमुख बंदरगाहों ने 915 मिलियन टन कार्गो प्रबंधन का रिकॉर्ड बनाया

डेस्क। भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया है, जो कि 904 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य से अधिक है। यह पिछले वर्ष की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.