TN

TotaRam News

What's Hot

भारत ने आईटीबी बर्लिन 2026 में जर्मनी और इंडोनेशिया के साथ पर्यटन और सतत यात्रा पर द्विपक्षीय बैठकें की

Table of Content

डेस्क। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 3 से 5 मार्च तक जर्मनी के मेस्से बर्लिन में आयोजित आईटीबी बर्लिन 2026 में भाग लिया। विश्व के अग्रणी यात्रा व्यापार मेले के रूप में, आईटीबी बर्लिन (इंटरनेशनल टूरिज्म-बोर्स बर्लिन) वैश्विक पर्यटन उद्योग के लिए मिलने जुलने का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो भारत के यात्रा उद्योग से जुड़े हितधारकों को नेटवर्किंग और आदान-प्रदान का एक ज़रुरी मंच प्रदान करता है। भारत ने देश भर से डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियों (डीएमसी), होटल व्यवसायियों, राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों और टूर ऑपरेटरों के एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जर्मनी में भारतीय राजदूत अजीत गुप्ते की मौजूदगी में किया। इसके अलावा, लोगों के बीच के संबंधों को मजबूत करने के मकसद से, केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने इंडोनेशिया की पर्यटन मंत्री महामहिम विदियंती पुत्री वर्धना और जर्मनी के संघीय सरकार के पर्यटन आयुक्त डॉ. क्रिस्टोफ प्लोस के साथ सार्थक द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में पर्यटन प्रवाह को बढ़ाने, सतत् यात्रा को बढ़ावा देने, हवाई संपर्क का विस्तार करने और दोनों देशों के बीच लोगों में आपसी संबंधों को गहरा करने पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) की महासचिव सुश्री शेखा अल नोवाइस से भी मुलाकात की और सतत् पर्यटन विकास और पुनर्योजी पर्यटन को बढ़ावा देने के विभिन्न तरीकों पर विचार-विमर्श किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जर्मनी भारत के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन साझेदारों में से एक है। जर्मनी भारत के लिए पर्यटन का आठवां सबसे बड़ा स्रोत बाजार है, जहां से 2025 में 260,000 विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) होने की उम्मीद है।
आईटीबी बर्लिन में, केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने मंत्रालय के लिए नेटफ्लिक्स द्वारा तैयार की गई दो लघु फिल्मों का भी विमोचन किया। एक फिल्म भारत की जीवंत संस्कृति, परंपराओं, त्योहारों और शाश्वत विरासत का जश्न मनाती है, जबकि दूसरी भारतीय व्यंजनों के समृद्ध स्वाद और विविधता को दर्शाती है। पर्यटन मंत्रालय ने वैश्विक दर्शकों के सामने भारतीय पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, इनक्रेडिबल इंडिया और नेटफ्लिक्स मिलकर पूरे वर्ष में दस लघु प्रचार वीडियो तैयार करेंगे। नेटफ्लिक्स की फिल्मों और श्रृंखलाओं से प्रेरित, हर वीडियो भारत के एक अनूठे पहलू को उजागर करता है, जिसमें इसके स्वाद और त्योहारों से लेकर रोमांच, वन्यजीव और प्राकृतिक सुंदरता तक शामिल हैं, जो पर्दे पर दिखाई देने वाली देश की गहराई और विविधता को दर्शाते हैं।
आईटीबी 2026 में भारत के पवेलियन ने देश की समृद्ध संस्कृति, भाषा और परंपराओं, विविध पर्यटन परिदृश्य और आध्यात्मिक तथा स्वास्थ्य, विवाह, साहसिक और पारिस्थितिक पर्यटन तथा लज़ीज भोजन जैसे विशिष्ट पर्यटन अनुभवों की विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित किया। पवेलियन का विषय भारत के अनूठे और विविध पर्यटन अनुभवों पर केंद्रित था।
राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड की राज्य सरकारों और लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के साथ-साथ आईआरसीटीसी ने आईटीबी में अपने नवीनतम पर्यटन स्थलों और पेशकशों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देने के लिए इसमें भाग लिया। भारतीय पर्यटन उद्योग और राज्य सरकारों के 42 हितधारकों ने भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन उत्पादों तथा गहन अनुभवों की व्यापक श्रृंखला को दर्शाने के लिए इंडिया पवेलियन में सह-प्रदर्शक के तौर पर हिस्सा लिया। हितधारकों ने लाभदायक व्यावसायिक बैठकें कीं और अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के साथ नए संपर्क भी स्थापित किए। आईटीबी में देखने को मिली उपस्थिति ने भारत के उस रणनीतिक लक्ष्य को साफ तौर पर उजागर किया, जिसके तहत भारत पर्यटन को और बढ़ावा देना चाहता है और देश को 365 दिनों के लिए प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना चाहता है। आईटीबी बर्लिन ने मौजूदा साझेदारियों को मजबूत करने, नए व्यापारिक संबंध बनाने और नए यात्रा मार्गों और अनुभवों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। भारत पवेलियन में मेहंदी, ब्लॉक प्रिंटिंग और सुलेख जैसी अन्य त्वरित गतिविधियों के ज़रिए आगंतुकों के लिए सांस्कृतिक और शिल्प विरासत की विविधता का भी प्रदर्शन किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.