TN

TotaRam News

What's Hot

संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

Table of Content

डेस्क। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने नाबाद 97 रन की तूफानी पारी खेली। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टोपी निकालकर और सिर झुका कर संजू का स्वागत किया। भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ ही इस वर्ल्ड कप के सभी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम तय हो गए हैं। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए। भारत ने 196 रनों का पीछा आखिरी ओवर में पूरा किया, जो टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज है। साथ ही यह ईडन गार्डन्स में टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा रन चेज भी बन गया। वेस्टइंडीज की पारी में रॉस्टन चेज ने 40 रन, जेसन होल्डर नाबाद 37 और रोवमन पॉवेल नाबाद 34 रन की शानदार पारियां खेलीं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सलामी जोड़ी शाई होप और रॉस्टन चेज ने पहले 68 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को 32 रन पर आउट किया। 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिमरॉन हेटमायर और रॉस्टन चेज दोनों को पवेलियन भेजा। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 195 रन बनाए। रोवमन पॉवेल ने 19 गेंदों में 34 रन (3 चौके, 2 छक्के) और जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 37 रन (2 चौके, 3 छक्के) की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट चटकाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.