TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया डीएम का सख्त निर्देश, कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी, कालाबाजारी किया तो होगी कार्रवाई

Table of Content

देवरिया। देवरिया में कल से फिर शुरू होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी जिलाधिकारी डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर देवरिया जनपद में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों और अव्यवस्था को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रशासन ने घोषणा की है कि कल से पूरे जिले में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी फिर से पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला सभागार बैठक में अधिकारियों और गैस एजेंसियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि गैस वितरण “First Come First Served” के आधार पर होगा। यानी जिसने पहले बुकिंग कराई है, उसे पहले सिलेंडर मिलेगा।
कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
डीएम ने साफ कहा है कि अगर कोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करता है या तय कीमत से अधिक पैसे वसूलता है, तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए एसडीएम, पुलिस और होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। OTP या DAC न मिलने पर भी उपभोक्ताओं को गैस दी जाएगी। वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उपभोक्ता गैस की बुकिंग ऑनलाइन या मिस्ड कॉल से करें और भीड़ से बचने के लिए होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए संपर्क करें: 05568-469715 देवरिया में गैस की किल्लत को लेकर प्रशासन अब सख्त, व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की तैयारी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.