TN

TotaRam News

What's Hot

हज यात्रा हेतु अंतिम किश्त जमा करने के निर्देश

Table of Content

लखनऊ। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर 35 दिनाक 23.03.2026 दारा हज-2026 के हज यात्रियों हेतु अन्तिम किश्त जमा किये जाने के निर्देश दिये गये है। हज यात्रियों द्वारा पूर्व में जमा की गयी कुल धनराशि रु0 2,77,300/- के अतिरिक्त दिनाक 31.03.2026 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के खाते में पूर्व की भाति स्टेट बैंक/यूनियन बैंक के माध्यम से हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in से पे-स्लिप डाउनलोड कर अथवा डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यू०पी०आई० या नेट बैंकिग से अपनी उडान स्थल के अनुसार निम्नवत धनराशि जमा की जानी होगीः-
उड़ान स्थल के नाम उड़ान स्थलवार कुल व्यय पूर्व में जमा की गयी कुल धनराशि अवशेष धनराशि जो जमा करनी है कुर्बानी हेतु अतिरिक्त जमा की जानी वाली धनराशि
दिल्ली 3,46,600 2,77,300 69,300 17,280
लखनऊ 3,52,550 2,77,300 75,250 17,280
मुम्बई 3,40,250 2,77,300 62,950 17,280
अहमदाबाद 3,33,200 2,77,300 55,900 17,280
हैदराबाद 3,43,350 2,77,300 66,050 17,280

उपरोक्त अवशेष धनराशि में कुर्बानी हेतु जमा की जाने वाली धनराशि सम्मिलित नहीं है। इसीलिये जिन हज यात्रियों ने अदाही कुर्बानी का विकल्प चुना है उन्हें रू0 17,280/- की धनराशि और जमा करनी होगी तथा शिया हज यात्री जो किसी भी उड़ान स्थान से जेददाह जायेगे उन्हें जोहफा मीकात हेतु 5,520 की धनराशि और जमा करनी होगी। उपरोक्त धनराशि में कैटरिंग व्यवस्था को छोडकर हवाई किराया, एयरपोर्ट टैक्स, इश्योरेस, स्मार्ट वाच आदि व्यय सम्मिलित है। कैटरिंग व्यवस्था हेतु बाद में सूचित किया जायेगा जिस पर व्यय धनराशि अलग से जमा करायी जायेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एलडीए की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा आवंटन पत्र, 03 माह में नहीं किया तो निरस्त होगा आवंटन

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सम्पत्ति के आवंटन की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ी पहल की है। जिसके अंतर्गत अब से सभी प्रकार की सम्पत्यिों का आवंटन पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। जिसे आवंटी को प्राधिकरण की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। अगर आवंटी ने 03 माह में आवंटन पत्र डाउनलोड...

“आदित्यनाथ” योगी या राजनेता

कामेश त्रिपाठी। योगी आदित्यनाथ वैसे तो किसी परिचय के मोहताज नहीं है फिर भी यहां मैं अपनी सोच और विचारधारा के अनुसार उनका एक परिचय समाज के समक्ष रखने का प्रयास करता हूं। और जो परिचय यहां मैं देने जा रहा हूं यह मेरी निजी धारणा है इस पर विश्वास करना या ना करना जनता...

युद्ध आज प्रासंगिक नहीं, भगवान महावीर की शिक्षा और मार्ग पर चलने की आवश्यकता

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीएसआईआर मुख्यालय, अनुसंधान भवन, नई दिल्ली में आयोजित “लिग्नोसेल्युलोसिक बायोमास से बायो-बिटुमेन – फार्म रेजिड्यू टू रोड्स” विषयक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम में कहा कि पराली से बायो-बिटुमेन बनाकर सड़क निर्माण तक का यह सफ़र सचमुच ऐतिहासिक, शानदार और भारत के...

चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में 14 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही 14 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान रोहित कुमार,...

लखनऊ में केजीएमयू ने सफलतापूर्वक की पहली डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में न्यूरोलॉजिकल उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। King George’s Medical University (केजीएमयू) में पहली बार डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह जटिल सर्जरी 50 वर्षीय महिला मरीज पर की गई, जो पिछले 25 वर्षों से पार्किंसंस रोग से पीड़ित थीं और दवाओं के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.