TN

TotaRam News

What's Hot

गुंजन द्विवेदी बनीं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की मिशन निदेशक

Table of Content

लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने आज मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के रूप में पंचायती राज निदेशालय अलीगंज में अपना कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत मिशन निदेशक गुंजन द्विवेदी ने विभागीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं, ग्रामीण स्वच्छता अभियानों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से जुड़े कार्यों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मिशन निदेशक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को केवल एक अभियान के रूप में नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़े स्थायी व्यवहार परिवर्तन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जुड़े कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी।
मिशन निदेशक ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग के समन्वित प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस अवसर पर विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.