TN

TotaRam News

What's Hot

नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया

Table of Content

डेस्क: देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नरों की नियुक्तियां हुई हैं। बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम खासा तेज रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा करते हुए आज नामांकन भरा। इस बीच, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।

इसी के साथ, बीजेपी ने बिहार के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाकर सम्मानित किया। यह नियुक्ति उन पर विश्वास और अनुशासन का सम्मान माना जा रहा है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली उम्मीदवार सूची में पटना साहिब सीट से नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया गया था और उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया। हालांकि, नंद किशोर यादव ने पार्टी के निर्णय को स्वीकार किया और कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के निर्णय के साथ हैं और पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। साथ ही, उन्होंने नई पीढ़ी का स्वागत किया और अपने 7 बार जीतने के अनुभव को याद करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। इस अनुशासन और धैर्य का परिणाम अब उन्हें राज्यपाल के रूप में मिला है

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। ज्योतिबा...

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.