TN

TotaRam News

What's Hot

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

Table of Content

पर्यटन विभाग की पहल से आसान होगी 14 कोसी परिक्रमा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक दिवसीय ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ टूर पैकेज शुरू किया है। इसके तहत गाइड की अगुवाई में रामनगरी के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े प्रमुख मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यह यात्रा एक नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रतिदिन दो बैच संचालित होंगे। पहला बैच सुबह 10 से शाम चार बजे और दूसरा दोपहर एक से शाम सात बजे तक चलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘अयोध्या की धार्मिक परंपराओं में 14 कोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इसे आस्था और भक्ति की अभिव्यक्ति के रूप में करते हैं। ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ के जरिये सरकार इस आध्यात्मिक अनुभव को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती है। साथ ही, रामायण सर्किट में अयोध्या की महत्ता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।’

टूर पैकेज में शामिल ये प्रमुख स्थल

अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से शुरू होने वाली इस यात्रा में पर्यटकों को सबसे पहले ‘रामायण वैक्स म्यूजियम’ ले जाया जाएगा। यहां भगवान श्रीराम, माता सीता सहित रामायण के अन्य पात्रों की मोम से बनी प्रतिमाओं के जरिये महाकाव्य के प्रसंगों को जीवंत रूप में देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद यात्रा सूर्य कुंड, गिरिजा कुंड और पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचेगी। पर्यटकों को गुप्तार घाट, झुनकी घाट, लक्ष्मण किला और शेषावतार मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में स्वर्गद्वार, राम की पैड़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर भी शामिल हैं। इस भ्रमण में पर्यटक अयोध्या की धार्मिक विरासत, पौराणिक प्रसंगों और आध्यात्मिक महत्व को करीब से देखेंगे।

यात्रा का समापन सरयू आरती के साथ होगा। नदी तट पर दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना और भक्ति गीतों के बीच मां सरयू की आरती की जाएगी। इस भक्तिमय आयोजन के बाद पर्यटकों को वापस लता मंगेशकर चौक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या की छह घंटे की आध्यात्मिक यात्रा पूरी होगी।

ऐसे करें बुकिंग

पैकेज के तहत पर्यटकों को सभी स्थलों तक आने-जाने के लिए एसी वाहन की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय टूर गाइड या कोऑर्डिनेटर भी साथ रहेंगे, जो रास्ते में पड़ने वाले स्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्व और उनसे जुड़े रोचक प्रसंगों की जानकारी देंगे। हालांकि, पैकेज में होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल नहीं है। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा 8130966118 नंबर पर संपर्क कर जानकारी व बुकिंग की जा सकती है।

वरिष्ठ नागरिकों-दिव्यांगजनों के लिए सुविधाजनक यात्रा- अमृत अभिजात

यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात ने कहा कि ‘अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल’ को इस तरह तैयार किया गया है कि पर्यटक एक ही दिन में गाइड के साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सुविधाजनक भ्रमण कर सकें। यह पैकेज खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी होगा, जिन्हें लंबी धार्मिक यात्रा स्वतंत्र रूप से करने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आध्यात्मिक यात्राओं को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के साथ पर्यटकों को अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.