TN

TotaRam News

What's Hot

दीपोत्सव-2026 : गांव के चाक से रामनगरी तक, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान

Table of Content

बाराबंकी के कजियापुर, भगहर झील और अयोध्या की 25 महिलाएं तैयार कर रहीं 1.60 लाख दीये

लखनऊ। अयोध्या के दीपोत्सव में जब लाखों दीये रामनगरी को रोशन करेंगे, तब उनकी लौ में गांव की महिलाओं के हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता की चमक भी नजर आएगी। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल अब स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार और आमदनी का जरिया बन रही है। दीपोत्सव-2026 के लिए बाराबंकी और अयोध्या की महिलाएं 1.60 लाख पारंपरिक मिट्टी के दीये तैयार कर रही हैं। प्रत्येक दीये की कीमत आठ रुपए तय की गई है। यह पहल धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण से जोड़ने की दिशा में अहम कदम है।

दीपोत्सव अपने दसवें संस्करण में प्रवेश कर रहा है। हर वर्ष दीप प्रज्ज्वलन के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला दीपोत्सव-2026 इस बार 30 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से रामनगरी को आलोकित करेगा। इन दीयों में बड़ी संख्या उन ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए दीयों की होगी, जिनकी पारंपरिक कुम्हारी कला अब स्थानीय सीमाओं से निकलकर व्यापक पहचान और आजीविका का माध्यम बन रही है।

‘पर्यटन से रोजगार तक की पहल’

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ग्रामीण कला, संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। दीपोत्सव-2026 के लिए दीये तैयार करने की पहल इसी उद्देश्य का हिस्सा है। इससे महिलाओं के पारंपरिक कौशल को बड़े सांस्कृतिक आयोजन से जोड़कर आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।’

25 से अधिक महिलाएं जुटी दीया निर्माण में

बाराबंकी के कजियापुर और ग्रामीण पर्यटन ग्राम भगहर झील के अलावा अयोध्या के ग्यासपुर की कुल 25 से अधिक महिलाएं दीये बनाने में जुटी हैं। ग्रामीण विकास की पहलों के तहत कुम्हारी कला का प्रशिक्षण ले चुकीं ये महिलाएं अपने हुनर को आमदनी में बदल रही हैं। प्रति दीया आठ रुपए की दर से मिलने वाला पारिश्रमिक उनके लिए आय का अतिरिक्त साधन बन रहा है। साथ ही, स्थानीय हस्तशिल्प को बड़े आयोजन से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

पर्यटन के साथ आजीविका को विस्तार

ग्रामीण पर्यटन का उद्देश्य गांवों की प्राकृतिक सुंदरता, लोक कला, हस्तशिल्प, खानपान और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन अनुभव का हिस्सा बनाना है। इसके तहत स्थानीय लोगों को भी पर्यटन से पैदा होने वाली आर्थिक गतिविधियों का लाभ दिलाने पर जोर है। दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। इनसे लाभ केवल पर्यटकों को सेवाएं देने वालों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हस्तशिल्प और घरेलू उत्पादन से जुड़े परिवारों तक भी पहुंचता है।

हुनर को पहचान, घर की आमदनी में योगदान

दीया निर्माण से जुड़ीं सुंदरा, साविधि और मीना ने बताया कि पारंपरिक कला के आधार पर काम मिलने से वे परिवार की आय में योगदान दे पा रही हैं। वहीं, राजेश्वरी, वीरमति और रीना का कहना है कि ऐसे अवसर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके कौशल को पहचान भी दिलाते हैं। उनके मुताबिक, कुम्हारी कला ग्रामीण जीवन और भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है। इसे बाजार से जोड़ना इसके संरक्षण के लिए जरूरी है। बड़े पैमाने पर दीये तैयार करने का यह काम अनुभवी कारीगरों को अवसर देने के साथ नई पीढ़ी तक इस कला को पहुंचाने का जरिया भी बन सकता है।

पारंपरिक कौशल दिखा रहे समृद्धि की राह- अमृत अभिजात

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि ‘ग्रामीण पर्यटन तभी सार्थक है, जब गांवों की परंपराएं और स्थानीय हुनर लोगों की आजीविका का मजबूत आधार बनें। दीपोत्सव-2026 के लिए ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे 1.60 लाख मिट्टी के दीये इस सोच को साकार कर रहे हैं। यह पहल हमारी समृद्ध कुम्हारी कला को विशिष्ट पहचान देने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने का अवसर भी प्रदान कर रही है। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़कर पारंपरिक हुनर को बाजार उपलब्ध कराना और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करना है।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.