TN

TotaRam News

What's Hot

कोयला मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा स‍म्‍मेलन का आयोजन

Table of Content

डेस्क। कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्‍यक्षता एवं कोयला एवं खान राज्‍य मंत्री सतीश चंद्र दुबे की सह-अध्‍यक्षता में कोयला मंत्रालय द्वारा दिनांक 8 व 9 अप्रैल, 2026 को कौशल भवन, नई दिल्‍ली में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्‍मेलन में सुधांशु त्रिवेदी, सांसद, राज्‍यसभा विशिष्‍ट अतिथ‍ि के रूप में सम्मि‍लित हुए। इस सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी में अपनी बात रख कर हिंदी और देश का गौरव बढ़ाया है, हम सभी को उनसे सीखने की आवश्यकता है। जी. किशन रेड्डी ने यह भी उल्‍लेख किया कि हिंदी के साथ-साथ अपनी मातृभाषा को भी महत्व दिया जाना चाहिए। आगे उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय को राजभाषा हिंदी के विकास हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य करना होगा।
कोयला एवं खान राज्‍य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि हम हिंदी को केवल राजभाषा के रूप में ही नहीं, अप‍ितु जन-जन की भाषा, ज्ञान की भाषा और भविष्य की भाषा बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कोयला मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी अवगत कराया। विशिष्‍ट अतिथि के रूप में मौजूद श्री सुधांशु त्रिवेदी ने भारतीय भाषाओं के अंतर संबंध के बारे में विस्‍तार से बताया और शब्दों की उत्पत्ति तथा विकास के संदर्भ में अपनी बात रखी। साथ ही, उन्होंने भारतीय संस्कृति के महत्व एवं गौरव पर भी प्रकाश डाला।
वार्षिक प्रारूप एवं टिप्‍पण-लेखन प्रोत्‍साहन योजना के विजेताओं को मंत्रीगणों के कर-कमलों से शील्‍ड प्रदान की गई। इस सम्‍मेलन में कोयला मंत्रालय के ध्‍येय गीत को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा पर्यावरण आधारित संगीतबद्ध नाट्य प्रस्‍तुति, भारतीय संस्‍कृति की झलक को दर्शाते हुए नृत्‍य प्रस्‍तुति, कवि सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के दूसरे दिन श्री बालेंदु शर्मा दाधीच द्वारा ‘हिंदी और तकनीकी दुनियां’, श्री अनिल शर्मा जोशी द्वारा ‘वैश्विक स्‍तर पर हिंदी की स्‍थिति और चुनौतियां’ तथा श्री राजेश चेतन द्वारा ‘संवाद की कला’, विषय पर वक्‍तव्य दिये गए। इस सम्मेलन के समापन सत्र में कोयला मंत्रालय और अधीनस्थ कंपनियों के प्रतिभागियों द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार के संबंध में अपने-अपने विचार रखे गए और काव्य प्रस्तुतियाँ दी गईं।
इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, आर्थिक सलाहकार, निदेशक, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारियों और एनएलसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, कोल इंडिया लिमिटेड और सभी अनुषंगी कंपनियों के निदेशक (मानव संसाधन), कोयला खान भविष्य निधि संगठन व कोयला नियंत्रक कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.