TN

TotaRam News

What's Hot

स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने पर जोर

Table of Content

  • गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक
  • जनता सर्वोपरि” — उपभोक्ता हित में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश
  • बैलेंस समाप्त होने पर रात और अवकाश में नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
  • क्षमता वृद्धि के कार्यों में तेजी लाने पर जोर
  • जागरूकता, मॉनिटरिंग और जवाबदेही पर ऊर्जा मंत्री का विशेष फोकस

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज संगम सभागार, लखनऊ में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल तथा प्रदेश के सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की गई तैयारियों का मूल्यांकन किया।
बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत व्यवस्था का मूल उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना है। “सिस्टम में जनता सर्वोपरि है”, इसलिए सभी अधिकारी उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें।
स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की भ्रांति या असमंजस की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लाभों, उपयोगिता एवं संचालन प्रणाली को भली-भांति समझ सकें।
ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जागरूक किया जाए तथा बैलेंस समाप्त होने से पूर्व उन्हें समय से सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस रात्रि के समय समाप्त होता है, तो उसका विद्युत कनेक्शन रात में नहीं काटा जाएगा। इसी प्रकार, अवकाश के दिनों में भी किसी उपभोक्ता का कनेक्शन विच्छेदित नहीं किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मंत्री ने अलग काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके और उन्हें भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्तरदायी बनाया जाए।
बैठक में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से क्षमता वृद्धि के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर, फीडर एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ किया जाए, ताकि गर्मी के दौरान बढ़ती मांग के बावजूद निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने फील्ड स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग, जवाबदेही तय करने और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज संगम सभागार, लखनऊ में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल तथा प्रदेश के सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की गई तैयारियों का मूल्यांकन किया।बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री...

अखंड भारत की अवधारणा को साकार करने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे चन्द्रगुप्त मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अद्वितीय पराक्रम, अटूट...

राज्यसभा के सभापति ने हरिवंश को शपथ दिलाई

डेस्क। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में नव मनोनीत सदस्य हरिवंश को शपथ दिलाई। हरिवंश ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत...

राज्यसभा सभापति ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई

डेस्क। राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन...

विकसित भारत के निर्माण में बीएसएन एल की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि देश के हर नागरिक तक संचार सुविधाएं सुलभ हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी तकनीक आधारित 4G सेवाओं का शुभारंभ 27 सितम्बर 20 23 को उड़ीसा से किया गया, जो...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.