TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 वर्ष की लड़कियों का मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान शुरू

Table of Content

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की बड़ी पहल

लखनऊ। गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को लखनऊ छावनी बोर्ड में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए निःशुल्क ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना तथा पात्र बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराना है।

एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम

कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), सब एरिया, की धर्मपत्नी संगीता कुकरेती ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने कहा कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लक्षित कर चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्वास्थ्य विभाग एवं लखनऊ छावनी परिषद के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह अभियान गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और इसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगाया जा रहा है। अभियान के दौरान अभिभावकों को भी टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी भ्रम के अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करा सकें। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित आयु वर्ग की अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, क्योंकि यह भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवेश है। अभियान के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद अभिषेक राठौर ने अभिभावकों से अपील की कि वह 14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण कराएं और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से उन्हें सुरक्षित करें।

पहले दिन 22 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण

डॉ संदीप सिंह ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती, कोल्ड चेन व्यवस्था तथा वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही टीकाकरण के बाद किशोरियों के स्वास्थ्य की भी निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में इसकी प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला गया। अभियान के प्रथम दिन कुल 22 पात्र बालिकाओं का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर आर. के. मिश्रा, अध्यक्ष, लखनऊ छावनी परिषद, पल्लवी मिश्रा, नामित सदस्य प्रमोद शर्मा, लखनऊ छावनी परिषद के विद्यालयों के शिक्षक, परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इस मौके पर छावनी सामान्य चिकित्सालय की ओर से डॉ. एस.सी. जोशी, सब-चार्ज डॉ. मेघा, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान का सफल संचालन किया। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की टीम की सक्रिय सहभागिता रही|

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.