TN

TotaRam News

What's Hot

निर्मला सीतारमण फ्रांस दौरे पर रवाना, भारत-फ्रांस आर्थिक एवं वित्तीय संवाद की करेंगी सह-अध्यक्षता

Table of Content

निवेश और भारत-फ्रांस आर्थिक साझेदारी पर होगा फोकस

डेस्क। केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण आज फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुईं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह कई उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी, जिनका उद्देश्य भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाना, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना तथा निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।

यात्रा के दौरान एक प्रमुख कार्यक्रम भारत–फ्रांस आर्थिक एवं वित्तीय डॉयलॉग– ईएफडी) होगा, जिसकी सह-अध्यक्षता निर्मला सीतारमण और फ्रांस के आर्थिक, वित्त तथा औद्योगिक एवं ऊर्जा मंत्री श्री रोलां लेस्क्यूर ऐक्स-आँ-प्रोवांस में करेंगे। इस दौरान दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे तथा भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

यात्रा के दौरान केन्‍द्रीय वित्त मंत्री चयनित वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगी। इसके अलावा, वह प्रमुख उद्योगपतियों के साथ गोलमेज चर्चा में भाग लेंगी, जिसमें भारत की मजबूत व्यापक आर्थिक स्थिति, वर्तमान संरचनात्मक सुधारों, बढ़ते निवेश अवसरों तथा दीर्घकालिक आर्थिक विकास की संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

निर्मला सीतारमण “नए मध्यम वर्ग के विकास को कैसे प्रोत्साहित किया जाए” विषय पर ले रोंकोंत्र एकोनोमिक द’ऐक्स-आँ-प्रोवांस में आयोजित एक पैनल चर्चा में भी भाग लेंगी। यह यूरोप के प्रमुख वार्षिक मंचों में से एक है, जहाँ वैश्विक अर्थव्यवस्था और सार्वजनिक नीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद होता है। ‘ले सर्कल देज़ एकोनोमिस्त’ द्वारा आयोजित इस मंच पर दुनिया भर से राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, केन्‍द्रीय बैंक के प्रमुख, उद्योग जगत के नेता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद् तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि समकालीन वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करते हैं।

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री कादाराशे स्थित अंतरराष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर– आईटीईआर परियोजना का भी दौरा करेंगी। आईटीईआर न्यूक्लियर फ्यूज़न ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग परियोजनाओं में से एक है, जिसमें भारत और फ्रांस सहित 30 से अधिक साझेदार देश शामिल हैं। वह कैंपस साइबर का भी दौरा करेंगी, जो फ्रांस का साइबर सुरक्षा नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और सरकार, उद्योग तथा शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग के लिए समर्पित राष्ट्रीय केन्‍द्र है। इस यात्रा से साइबर सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुभवों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

निर्मलासीतारमण प्रोवेंस-आल्प्स-कोट द’अज़ूर (पीएसीए) क्षेत्र के अध्यक्ष श्री रेनो मुसेलिये से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान निवेश, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, प्रौद्योगिकी तथा क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी जैसे साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। अपनी आधिकारिक यात्रा के समापन पर केन्‍द्रीय वित्त मंत्री फ्रांस में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.