TN

TotaRam News

What's Hot

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख, संभाला Vice Chief of Air Staff का पद

Table of Content

डेस्क। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 जुलाई को भारतीय वायु सेना में उप प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं और 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव रखते हैं। उन्होंने मिराज-2000, मिग के विभिन्न संस्करण, एचपीटी-32, एएन-32, एवरो, किरण, जगुआर, आईएल-78, हॉक और तेजस सहित अनेक प्रकार के विमानों का संचालन किया है। वे एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट सेवाकाल के दौरान एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर सहित कई प्रमुख अभियानों एवं सैन्य अभ्यासों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

एयर मार्शल ने अपने उत्कृष्ट सैन्य करियर के दौरान अनेक महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। कमांडिंग ऑफिसर के रूप में उन्होंने नंबर 9 स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया, जो मिराज-2000 विमानों से लैस थी। इसके बाद उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में एक फ्रंटलाइन फाइटर एयर बेस और दक्षिणी क्षेत्र में एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान संभाली। उन्होंने एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल में डायरेक्टिंग स्टाफ के रूप में भी सेवाएं दीं और वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में प्रिंसिपल डायरेक्टर एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट का दायित्व निभाया। एयर मार्शल ने सदर्न एयर कमांड में एयर डिफेंस कमांडर के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स), असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्लान्स), मुख्यालय साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर तथा वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने उप प्रमुख का पदभार ग्रहण करने से पहले सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। उन्होंने उसके बाद हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (एचक्यूआईडीएस) में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी (सीआईएससी) के तौर पर काम किया। तीनों सेनाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण दायित्व के दौरान उन्होंने अपनी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के बल पर संयुक्तता एवं एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके कार्यकाल में अनेक संयुक्त सिद्धांत व निर्देश जारी किए और रक्षा बलों की संयुक्त क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की योजना बनाई गई।

राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय एवं विशिष्ट सेवाओं के सम्मान में एयर मार्शल को वर्ष 2006 में वायु सेना पदक, 2011 में विशिष्ट सेवा पदक, 2023 में अति विशिष्ट सेवा पदक तथा 2026 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एयर मार्शल नागेश कपूर, एसवाईएसएम, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम से भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल नागेश कपूर 30 जून, 2026 को देश की चार दशकों की विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.