डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजया मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विजया मेहता आधुनिक मराठी रंगमंच में अग्रणी थीं। वह रचनात्मकता और कलात्मक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके कार्यों ने अभिनेताओं, निर्देशकों और रंगमंच प्रेमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा
विजया मेहता के निधन से मुझे गहरा दु:ख हुआ है। उन्हें संस्कृति और सिनेमा जगत की महान हस्तियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। आधुनिक मराठी रंगमंच में अग्रणी विजया मेहता रचनात्मकता और कलात्मक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके कार्यों ने अभिनेताओं, निर्देशकों और रंगमंच प्रेमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और संपूर्ण कला जगत के साथ हैं। ऊं शांति।
