TN

TotaRam News

What's Hot

सोनी पल पर फिर गूंजेगी ‘रामायण’, 6 जुलाई से हर रात 8 बजे होगा प्रसारण

Table of Content

सोनी पल पर फिर देख सकेंगे रामानंद सागर की कालजयी ‘रामायण’

डेस्क। भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिकों में शुमार ‘रामायण’ एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट रही है। फ्री-टू-एयर मनोरंजन चैनल Sony PAL ने घोषणा की है कि रामानंद सागर द्वारा निर्मित इस प्रतिष्ठित धारावाहिक का प्रसारण 6 जुलाई से प्रतिदिन रात 8 बजे किया जाएगा।

साल 1987 में पहली बार प्रसारित हुई ‘रामायण’ ने भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अलग पहचान बनाई थी। अपने प्रभावशाली कथानक, सशक्त प्रस्तुति और धार्मिक भावनाओं से जुड़ाव के कारण यह धारावाहिक आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय माना जाता है। चैनल ने हाल के समय में धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया है। इसी क्रम में ‘रामायण’ को अपने कार्यक्रमों की सूची में शामिल किया गया है, ताकि दर्शकों को भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन मूल्यों से जुड़ी प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिल सके।

धारावाहिक में भगवान श्रीराम के जीवन, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ उनकी यात्रा तथा धर्म, कर्तव्य, त्याग और मर्यादा जैसे मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यही कारण है कि यह धारावाहिक कई पीढ़ियों के दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। चैनल के प्रवक्ता के अनुसार, ‘रामायण’ केवल एक टीवी धारावाहिक नहीं, बल्कि भारतीय समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका कहना है कि इसके पुनः प्रसारण के जरिए दर्शकों को एक बार फिर परिवार के साथ इस कालजयी गाथा का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। दर्शक 6 जुलाई से हर रात 8 बजे Sony PAL पर ‘रामायण’ का पुनः प्रसारण देख सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Tourism: Lucknow स्थित Tathagat Buddha Vihar का 75 लाख रुपये से होगा विकास

बौद्ध श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच विकसित हो रहा तथागत बुद्ध विहार लखनऊ। बौद्ध पर्यटन में उत्तर प्रदेश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2023 में 47 लाख से अधिक बौद्ध श्रद्धालु और पर्यटक प्रदेश पहुंचे थे, जो 2024 में बढ़कर 61 लाख और 2025 में 81 लाख से अधिक हो गए।...

KGMU Lucknow Plantation Drive: भारतीय सेना की 137 गोरखा रेजिमेंट के साथ लगाए गए 100 पौधे

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में मंगलवार को पौधारोपण सप्ताह के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान केजीएमयू और भारतीय सेना की 137 गोरखा रेजिमेंट के संयुक्त प्रयास से विश्वविद्यालय परिसर में 100 पौधे...

हथुआ का गोपाल मंदिर: इतिहास, आस्था और भव्य स्थापत्य का जीवंत प्रतीक

संजय मिश्र की विशेष रिपोर्ट। बिहार। बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ बाजार में स्थित गोपाल मंदिर अपनी ऐतिहासिक विरासत, भव्य वास्तुकला और धार्मिक महत्व के कारण लंबे समय से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। देवरिया और कुशीनगर से सटे इस क्षेत्र में मौजूद यह प्राचीन मंदिर न केवल आस्था का...

देवरिया में सड़क की बदहाल स्थिति: बरहज-सोनूघाट मार्ग पर गड्ढों से यातायात प्रभावित, जनता परेशान

संजय मिश्र। सड़क की बदहाल स्थिति बनी बड़ी समस्या देवरिया। देवरिया जनपद में देवरिया-बरहज (सोनूघाट) मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। धूल और बारिश के समय जलभराव की वजह से यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता...

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हिसार–रोहतक अस्पतालों में नवजात की मौत पर लिया संज्ञान, 24 घंटे वेंटिलेटर न मिलने का मामला

NHRC ने हरियाणा सरकार से मांगी रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार हरियाणा के हिसार और रोहतक के अस्पतालों में लगभग 24 घंटे तक वेंटिलेटर सपोर्ट न मिलने के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात के पिता ने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.