TN

TotaRam News

What's Hot

UP Sanskrit Education Council की समीक्षा बैठक

Table of Content

संस्कृत विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के सचिव ओ.पी. त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को संस्कृत परिषद कार्यालय में निरीक्षक संस्कृत पाठशाला उत्तर प्रदेश प्रयागराज एवं समस्त मण्डलीय उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाओं के साथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण सृजन, स्कूल चलो अभियान, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण अधिगम आदि बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

सचिव संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को संवर्धित करने, संस्कृत परिषद द्वारा विद्यालयों को उपलब्ध कराये गये शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 में दिये गये निर्देशानुसार पठन-पाठन कराने के निर्देश सुनिश्चित करने, कैरियर गाइड लाइन पोर्टल पंख पर संस्कृत विद्यालयों के परीक्षार्थियों का पंजीकरण कराकर मार्गदर्शन प्राप्त कराने पर जोर दिया गया।

मिशन पहचान के अंतर्गत विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, ज्ञान में वृद्धि हेतु प्रार्थना सभा में प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार एक विद्यार्थी द्वारा सदृश्य सूचना पट्ट पर “आज का सुविचार” संस्कृत भाषा में लिखा जाएगा तथा सभा में उसकी व्याख्या की जायेगी। विद्यार्थियों द्वारा दैनिक समाचार पत्रों का वाचन कर देश-दुनिया व प्रासंगिक विषयों पर समाचार व विचार सुनाया जाएगा। सुविचार पंजिका में प्रतिदिन के विचार को लिपिबद्ध किया जाना एवं माह के सर्वश्रेष्ठ विचार वाले विद्यार्थी को माह के अंत में सम्मानित किया जाना तय किया गया।

छात्र-छात्राओं में सृजनात्मक कौशल एवं वैज्ञानिक अभिवृत्ति और अभिरुचि विकसित करने के लिये तथा प्रत्येक शनिवार को फन डे (आनन्दमय दिवस) के अंतर्गत वाद-विवाद, क्विज, निबंध लेखन एवं स्थानीय भ्रमण आदि के द्वारा अधिगम को संवर्धित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

संस्थागत सुधार के अन्तर्गत विद्यालयों से प्राप्त हो रहे विभिन्न प्रकार के संशोधनों हेतु प्रपत्र विहित कर सभी उप निरीक्षकों को उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिये गये कि सभी संस्कृत विद्यालयों से विहित प्रपत्रों पर ही संशोधन के प्रकरण संस्कृत परिषद कार्यालय को प्रेषित किये जाएं।

एनसीईआरटी के डिजिटल रिसोर्स जिसमें पुस्तकें, मोबाइल एप एवं क्यूआर कोड रिसोर्स शामिल है, का उपयोग करने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाए। यह रिसोर्स विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिये उपयोगी हैं। संस्था के अध्यापकों को परामर्श दिया गया कि वे एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित “माध्यमिक स्तर पर सीखने के प्रतिफल” पुस्तक को अवश्य पढ़ें, जिससे उन्हें बच्चों द्वारा सीखने के उपागम में उन दक्षताओं को जान सकेंगे जिनको विद्यार्थियों में निरंतर विकसित एवं संवर्धित किया जाना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.