TN

TotaRam News

What's Hot

AIIMS बठिंडा दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा का संबोधन, मेडिकल शिक्षा विस्तार पर चर्चा

Table of Content

जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं

Totaram,news. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उत्तीर्ण छात्रों को उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मजबूत करने में संस्थान के बढ़ते योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के सफल समापन पर बधाई दी और द्वितीय दीक्षांत समारोह को विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, संकाय सदस्यों और संपूर्ण एम्स बठिंडा परिवार के लिए गर्व और उत्सव का क्षण बताया। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा वितरण में संस्थान के तीव्र विकास और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एम्स बठिंडा आज प्रतिदिन लगभग 3,000 ओपीडी और लगभग 600 आईपीडी रोगियों को सेवाएं प्रदान करता है, साथ ही एम्स ब्रांड से जुड़े उच्च मानकों और विश्वसनीयता को भी बनाए रखता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स बठिंडा की सामुदायिक सेवा पहलों की भी सराहना की, जिनमें आसपास के 59 गांवों में महीने में दो बार आयुष्मान शिविरों का आयोजन शामिल है, जहां नागरिकों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों की जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन सेवाओं, मोबाइल मेडिकल यूनिटों, ग्रामीण जागरूकता अभियानों और स्वास्थ्य सेवा संबंधी लोकसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान अस्पताल आधारित देखभाल से परे जन स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

जेपी नड्डा: 18 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर देशभर में दे रहे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्वास्थ्य सुधारों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत का स्वास्थ्य सेवा का विजन मुख्य रूप से उपचारात्मक मॉडल से विकसित होकर एक व्यापक ढांचे में तब्दील हो गया है, जिसमें निवारक, प्रोत्साहक, पुनर्वास, उपशामक और वृद्धावस्था देखभाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आज देश भर में 18 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिक संपर्क बिंदु के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सरकार द्वारा निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर दिए जा रहे विशेष ध्यान पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि पंचायतों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को नियमित जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन पहलों के तहत हासिल की गई प्रगति को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 36 करोड़ से अधिक लोगों की मुख कैंसर की जांच की जा चुकी है, 17 करोड़ से अधिक महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच और 9 करोड़ से अधिक महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, 42 करोड़ से अधिक व्यक्तियों की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की जा चुकी है, जबकि देशव्यापी तपेदिक जांच अभियान भी चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान के महत्व पर जोर देते हुए एम्स बठिंडा में एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की सराहना की। उन्होंने संस्थान से चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी केंद्र बनने का आग्रह किया।

राष्ट्र निर्माण में स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना केवल स्वस्थ और उत्पादक आबादी के माध्यम से ही साकार हो सकता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकारें बुनियादी ढांचा और आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवा अंततः डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के समर्पण, योग्यता और करुणा पर निर्भर करती है। डॉक्टरों को स्वास्थ्य प्रणाली की असली ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा स्वास्थ्य सेवा का “हार्डवेयर” हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य पेशेवर इसका “सॉफ्टवेयर” हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के विस्‍तार में पंजाब सरकार की प्राथमिकता बना हुआ है और उन्‍होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के विस्तार पर प्रकाश डाला।

भारत की मेडिकल शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव: जेपी नड्डा ने गिनाए 10 वर्षों के आंकड़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले एक दशक में भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली के अभूतपूर्व विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एम्स संस्थानों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 820 से अधिक हो गई है, स्नातक चिकित्सा सीटों की संख्या लगभग 59,000 से बढ़कर 1.28 लाख से अधिक हो गई है और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या लगभग 31,000 से बढ़कर 86,000 से अधिक हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार अगले पांच वर्षों में स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटों में 75,000 की वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनमें से लगभग 23,000 सीटें पिछले दो वर्षों में पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें 2014 में पोलियो मुक्त घोषित होना और 2015 में मातृ एवं नवजात टेटनस का उन्मूलन शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रेकोमा अब देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंता का विषय नहीं है और काला-अजार, कुष्ठ रोग और लसीका संबंधी फाइलेरियासिस के उन्मूलन की दिशा में पर्याप्त प्रगति हुई है।

अपने संबोधन के समापन में, उन्होंने स्नातक छात्रों से एम्‍स के मूल्यों और विरासत को बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत के इस प्रमुख चिकित्सा संस्थान के दूत के रूप में, उन्हें व्यावसायिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सटीक चिकित्सा और टेलीमेडिसिन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि करुणा, सहानुभूति और मानवीय संवेदना मरीजों की देखभाल के मूल में बने रहें।

इस अवसर पर एम्स बठिंडा की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीरजा भाटला ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया और संस्थान को उनके निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को अधिक समावेशी, सुलभ और किफायती बनाने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए हैं, और देश भर में एम्स नेटवर्क का विस्तार सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एम्स बठिंडा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, प्रो. भाटला ने कहा कि संस्थान ने मरीजों की देखभाल, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और सामुदायिक सेवा में अपने योगदान के माध्यम से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम्स बठिंडा अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे स्वास्थ्य पेशेवरों को तैयार करने का प्रयास करता है जो नैदानिक ​​उत्कृष्टता को करुणा, नैतिकता और सेवा भावना के साथ जोड़ते हैं।

अपने दौरे के समय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अत्याधुनिक पॉजि‍ट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी-कंप्यूटेड टोमोग्राफी (पीईटी-सीटी) सुविधा और दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर (एचईएलए) इकाई का उद्घाटन किया, जिससे एम्स बठिंडा की कैंसर निदान और उपचार क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ये उन्नत सुविधाएं रोगों का शीघ्र पता लगाने, सटीक निदान और सटीक कैंसर उपचार को सक्षम बनाएंगी, जिससे पंजाब और पड़ोसी राज्यों के रोगियों को लाभ होगा।

इसके अलावा, संस्थान में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक समर्पित बर्न इंटेंसिव केयर यूनिट (बर्न आईसीयू) का भी उद्घाटन किया, जो गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए व्यापक गहन देखभाल और उपचार प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है। उन्होंने बाल विकास और प्रारंभिक सेवा केंद्र (सीडीईआईसी) को समुदाय को समर्पित किया। क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सुविधा, सीडीईआईसी बच्चों में विकासात्मक विकारों और विकलांगताओं की प्रारंभिक पहचान, निदान और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे बाल स्वास्थ्य संबंधी परिणामों में सुधार होगा।

स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में समग्र कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स बठिंडा में जिम और वेलनेस सेंटर का भी उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव विजय नेहरा; एम्स बठिंडा के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) रतन गुप्ता; आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा, डॉ. योगेंद्र मलिक और प्रो. कमलेश उपाध्याय, स्नातक छात्र, संकाय सदस्य, स्वास्थ्यकर्मी और अभिभावक भी उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.