TN

TotaRam News

What's Hot

चीता परियोजना भारत: कुनो नेशनल पार्क में सफल पुनर्स्थापन, चीतों की संख्या 53 हुई

Table of Content

प्रोजेक्ट चीता में लगातार बढ़ रही संख्या

Totaram.news. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आज चीता परियोजना की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की प्रगति का आकलन किया गया और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) के वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना विशेषज्ञ और देश में वन्यजीव संरक्षण से जुड़े वरिष्ठ प्रक्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे।
चीता परियोजना भारत में चीतों के विलुप्त होने के बाद उन्हें पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक अग्रणी पहल है। इस कार्यक्रम की शुरुआत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों के एक संस्थापक समूह को स्थानांतरित करके की गई थी, जिसमें समन्वित अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैज्ञानिक योजना के माध्यम से बोत्सवाना से 9 चीतों को और शामिल किया गया।

वन्यजीवों के स्थानांतरण से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद, इस परियोजना ने उत्साहजनक परिणाम दर्ज किए हैं। वर्तमान में चीतों की संख्या 53 है, जिनमें से 33 भारत में जन्मे हैं। यह भारतीय परिस्थितियों में सफल अनुकूलन और प्रजनन के कारण हुई महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है। स्थानांतरित किए गए चीतों और उनके शावकों की उत्तरजीविता दर वैश्विक मानकों के बराबर पाई गई है। कुछ मामलों में तो यह उनसे बेहतर भी है, जो वैज्ञानिक प्रबंधन और निगरानी प्रोटोकॉल की प्रभावशीलता को प्रदर्शित करता है।

कार्यान्वयन कार्यलिपी दीर्घकालिक स्थिरता के लिए भूदृश्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाती है। कुनो राष्ट्रीय उद्यान को आबादी की स्थापना के लिए प्राथमिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जबकि गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य को आगे विस्तार के लिए एक अतिरिक्त पर्यावास के रूप में तैयार किया गया है। ये स्थल मध्य भारत में फैले एक बड़े परस्पर जुड़े भूदृश्य का हिस्सा हैं, जो फैलाव और आनुवंशिक आदान-प्रदान को सुगम बनाते हैं। गुजरात के बन्नी घास के मैदानों सहित नए क्षेत्रों में परियोजना का विस्तार करने के लिए भी तैयारी कार्य चल रहा है, जहां पर्यावास की अनुकूलता और शिकार संवर्धन उपाय संतोषजनक स्तर पर पहुंच गए हैं।

वैज्ञानिक निगरानी से पता चलता है कि चीते भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल अच्छी तरह से ढल रहे हैं। उनका विचरण स्थिर है, वे शिकार का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं और विभिन्न प्रबंधन व्यवस्थाओं में कोई महत्वपूर्ण शरीर संबंधी तनाव नहीं देखा गया है।परियोजना के अगले चरण में अतिरिक्त स्थानांतरणों के माध्यम से समेकन और विस्तार, मध्य प्रदेश में नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य जैसे नए स्थलों का विकास और चिन्हित भूभागों में एक मेटापॉपुलेशन ढांचे को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आनुवंशिक विविधता को बनाए रखने और आबादी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीकी देशों से चीतों की निरंतर आपूर्ति की परिकल्पना की गई है। चीता परियोजना लगातार प्रगति कर रही है और वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण संरक्षण पहल के रूप में उभर रही है। निरंतर वैज्ञानिक मार्गदर्शन, संस्थागत सहयोग और समन्वित कार्यान्वयन के साथ, यह परियोजना दीर्घकालिक सफलता के लिए अच्छी स्थिति में है और देश में चीता संरक्षण और खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम के पुनर्स्थापन में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

काशी का संकट मोचन मंदिर: 400 साल पुराना हनुमान मंदिर, जिसे तुलसीदास ने स्थापित किया था

जानिए तुलसीदास और हनुमान जी से जुड़ी मान्यताएं बड़े मंगल विशेष | संजय मिश्र, वाराणसी। वाराणसी। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर काशी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिने जाने वाले इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे...

तेलंगाना स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और साहस एवं दृढ़ संकल्प के इतिहास...

एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 53 मातृ मृत्यु मामले का लिया स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट

मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच एक वर्ष में प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवधि में 53 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इन मृत्‍यु का मुख्य कारण...

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.