TN

TotaRam News

What's Hot

Kasganj Soron Teerth Tourism Development 2026: ₹22 Crore Project से धार्मिक पर्यटन और इको-टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

Table of Content

आस्था, विकास और रोजगार की त्रिवेणी से पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा Kasganj

लखनऊ/कासगंज।  उत्तर प्रदेश सरकार अब Kasganj जनपद स्थित पौराणिक सोरों तीर्थ क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने में जुट गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने करीब 22.22 करोड़ रुपए की तीन महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के जरिए सोरों क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं दरियावगंज झील के इको-टूरिज्म विकास को भी धरातल पर उतारा जाएगा। 

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और इको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। सरकार प्रदेश की विरासत, आस्था और प्राकृतिक संपदाओं को नई पहचान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कासगंज की परियोजनाएं सोरों जैसे पौराणिक तीर्थ क्षेत्रों की गरिमा बढ़ाएंगी। दरियावगंज झील के इको-टूरिज्म विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना भी प्राथमिकता है।

कासगंज में 22.22 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास 

पर्यटन मंत्री ने जनपद में 22.22 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सोरों क्षेत्र के पवित्र कुंड स्थित घाट के अग्रभाग एवं छतों का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, तोरण द्वार, फसाड लाइट सहित अन्य विकास कार्यों पर करीब 15.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जनपद के दरियावगंज झील को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए 3.52 करोड़ रुपए की परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। वहीं, सोरों-शूकर तीर्थ क्षेत्र में मुख्य संपर्क मार्गों पर साइनेज स्थापना कार्य भी कराया जाएगा, जिस पर करीब 3.58 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

क्षेत्र भ्रमण पर हैं पर्यटन मंत्री, दी करोड़ों की सौगात  

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने क्षेत्र भ्रमण के तहत पहले दिन गुरुवार को बरेली और बदायूं जनपद में 52 करोड़ रुपए से अधिक की पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को कासगंज पहुंचकर उन्होंने पौराणिक बराह मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा 22 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री का कार्यक्रम शनिवार और रविवार को क्रमशः मैनपुरी और फिरोजाबाद में रहेगा।

‘प्रदेश का विकास सरकार की कार्यशैली का परिचय’

  पर्यटन मंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई परिभाषा लिखी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जहां सरकारों की पहचान उनके कारनामों से होती थी, वहीं आज प्रदेश में विकास कार्य स्वयं सरकार की कार्यशैली का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कासगंज में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं को साकार कर इसे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जाएगा। इको टूरिज्म, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ सरकार जनपद को नई पर्यटन पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

UP FSDA का बड़ा अभियान: 15 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों में दवाओं की जांच

दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए 90 औषधि नमूने संग्रहित किए गए लखनऊ। आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम चरण में 50 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने नौ जनपदों में स्थित 15...

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.