/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Skill Development Mission का बड़ा कदम, प्रदेशभर में मुफ्त AI ट्रेनिंग शुरू

Table of Content

ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से संचालित हो रहा कार्यक्रम

लखनऊ। डिजिटल भारत के सशक्त निर्माण एवं युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा ‘AI for All’ पहल को प्रदेशभर में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को निःशुल्क ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में आयोजित वृहद रोजगार मेले के दौरान किया गया था। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा वैश्विक आईटी संस्था ओरेकल University के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम युवाओं, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हो रहा है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से रोजगार और उद्योगों का स्वरूप बदल रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवा इस आधुनिक तकनीक का ज्ञान प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और रोजगार के नए अवसरों को हासिल करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि गांव, कस्बों और शहरी क्षेत्रों के अधिकाधिक युवा इस निःशुल्क प्रशिक्षण से जुड़ सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत ‘AI for You: ट्रेनिंग एंड असेसमेंट’ नामक कोर्स लगभग 3 घंटे की अवधि का है, जिसे पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाता है तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाणिक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जो उनके करियर विकास में सहायक सिद्ध होगा।
मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि वे अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करें। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘AI for All’ टैब के माध्यम से सरल प्रक्रिया में निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं और घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.