TN

TotaRam News

What's Hot

प्रयागराज कोर्ट का बड़ा फैसला, 46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद

Table of Content

प्रयागराज। यूपी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 46 साल पुराने हत्या के मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने विजय मिश्रा समेत तीन अन्य आरोपियों—जीत नारायण, संतराम मिश्रा और बलराम मिश्रा—को भी कठोर आजीवन कारावास की सजा दी है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने आईपीसी की धारा 302 के तहत चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं, हत्या के प्रयास के मामले में धारा 307 के तहत 10-10 साल की कैद और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इससे पहले अदालत ने मंगलवार को सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था।

यह मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथिगहां गांव निवासी श्याम नारायण पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 11 फरवरी 1980 को उनके भाई प्रकाश नारायण पांडेय कचहरी में जमानत कराने गए थे। आरोप है कि उसी दौरान छोटे लाल के होटल के पास मौजूद आरोपियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।करीब चार दशक पुराने इस चर्चित मामले में अब अदालत के फैसले के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.