/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Akrur Ghat Vrindavan Development: स्नान प्लेटफॉर्म और सीढ़ियों का होगा निर्माण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Table of Content

ब्रज की होली, कृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में उमड़ते हैं श्रद्धालु

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण की लीला के साक्षी रहे मथुरा-वृन्दावन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब आस्था के साथ आधुनिक सुविधाओं का भी बेहतर अनुभव मिलेगा। द्वापर युगीन आस्था से जुड़ा अक्रूर घाट अब धार्मिक चेतना और पर्यटन विकास का नया केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वृन्दावन में यमुना नदी के दाहिने तट पर स्थित अक्रूर घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण हेतु 6.35 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी देते हुए 3.17 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘मथुरा-वृन्दावन की पवित्र भूमि पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर दर्शन अनुभव उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अक्रूर घाट का विशेष पौराणिक महत्व है। यह भगवान श्रीकृष्ण व बलराम से जुड़ी कथाओं का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य मेले का आयोजन होता है। मंत्री ने ये भी बताया कि धार्मिक पर्यटन के प्रति बढ़ते रुझान, बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं के विस्तार के चलते उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में शीर्ष स्थान पर पहुंचा है। नतीजतन, वर्ष 2025 में 10.24 करोड़ से अधिक पर्यटक मथुरा पहुंचे।’
 
परियोजना अंतर्गत ये होंगे कार्य 
परियोजना के तहत अक्रूर घाट के विकास को लेकर व्यापक कार्य किए जाएंगे। 30 मीटर लंबाई में 14 मीटर और 5 मीटर गहराई तक शीट पाइलिंग की जाएगी। दोनों शीट पाइल को जोड़ने के लिए हर 3 मीटर पर 45 एमएम व्यास की एंकर बार लगाई जाएगी। इसके अलावा 5 मीटर चौड़े स्नान प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा। घाट की सीढ़ियों और पटरा का निर्माण किया जाएगा, जिन पर लाल पत्थर लगाया जाएगा। घाट पर पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 220 मीटर लंबा चैनल भी खोदा जाएगा। साथ ही, अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम हिस्सों में स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जाएगा, जिससे घाट की संरचना मजबूत और सुरक्षित बनी रहे।

जब अक्रूर ने पहचाना श्रीकृष्ण का परम स्वरूप
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर यमुना तट स्थित अक्रूर घाट का पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि जब कंस के बुलावे पर अक्रूर जी श्रीकृष्ण और बलराम को लेकर मथुरा जा रहे थे, तब इसी स्थान पर विश्राम के दौरान यमुना स्नान करते समय उन्हें जल के भीतर भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप में श्रीकृष्ण और बलराम के दिव्य दर्शन हुए। इस अलौकिक अनुभूति ने अक्रूर जी को यह विश्वास दिलाया कि श्रीकृष्ण कोई साधारण बालक नहीं, बल्कि स्वयं नारायण के अवतार हैं। यही कारण है कि अक्रूर घाट आज भी श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था और रहस्य से भरा पवित्र स्थल बना हुआ है।

रेल-सड़क मार्ग से पहुंच आसान 
जनपद मथुरा का रेलवे स्टेशन बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख आगमन बिंदु है, जहां अधिकांश ट्रेनें ठहरती हैं। रेलवे स्टेशन के समीप ही बस स्टैंड स्थित होने से आवागमन और भी सुगम हो जाता है। अक्रूर घाट की दूरी मथुरा रेलवे स्टेशन से लगभग 16 किलोमीटर और नए बस स्टैंड से करीब 15 किलोमीटर है, जिससे यात्रियों को वहां तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

‘रंगोत्सव, कृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी मथुरा की पहचान’
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मथुरा-वृन्दावन को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रज में आयोजित होने वाले भव्य रंगोत्सव, कृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी जैसे आयोजनों में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह पहुंचता है। रंगोत्सव-2026 के मुख्य दिवसों पर 44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के ब्रज आगमन ने इस क्षेत्र की वैश्विक लोकप्रियता और आध्यात्मिक आकर्षण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अक्रूर घाट का निर्माण ब्रज क्षेत्र में पर्यटन विकास को नया आयाम देगा।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.