/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए उपाध्यक्ष ने लालबाग स्थित रिकाॅर्ड रूम का निरीक्षण करके अधिकारियों को दिये निर्देश

Table of Content

  • एलडीएः भुगतान का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर होगा अपडेट

लखनऊ। एलडीए के लालबाग स्थित रिकाॅर्ड रूम में रखे पुराने चालान, भुगतान का विवरण, वेतन विपत्र, पुरानी सी0वी0 की फाइलें ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट होंगी। जिससे जरूरत पड़ने पर भुगतान का सत्यापन एक क्लिक में किया जा सकेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरूवार को रिकाॅर्ड रूम का निरीक्षण करके अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिये।

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सम्पत्ति, मानचित्र, नजूल आदि की पुरानी फाइलों के डिजिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने मेसर्स पी0सी0एस0 मैनेजमेंट के प्रतिनिधि को निर्देश दिये कि वित्त एवं लेखा अनुभाग की फाइलों की स्कैनिंग के साथ-साथ पूरा रिकाॅर्ड प्राधिकरण के पोर्टल पर अपडेट किया जाए। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश रिकाॅर्ड प्राधिकरण के गोमती नगर स्थित नवीन भवन में शिफ्ट किया जा चुका है और कई कमरे पूरी तरह खाली हो गये हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने खाली हो चुके कमरों की नंबरिंग कराने के निर्देश दिये, जिससे कि इन्हें मांग अनुसार आवंटित किया जा सके।

गैर हाजिरी पर लिपिक निलम्बित
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। जिसमें कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार की उपस्थिति नहीं पायी गयी। सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कर्मचारी बिना किसी सूचना के कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इस पर उपाध्यक्ष ने कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलम्बित करने के निर्देश दिये।

नये भवन में शिफ्ट होगा विहित न्यायालय
हजरतगंज में सरोजिनी नायडू पार्क के पास एलडीए का नया विहित प्राधिकारी न्यायालय बन रहा है। उपाध्यक्ष ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करके जुलाई, 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये, जिससे कि न्यायालय शिफ्ट करने की कार्रवाई शीघ्र करायी जा सके। उन्होंने बताया कि 11,300 वर्गफिट भूमि पर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह बिल्डिंग तीन मंजिल की होगी, जिसमें स्टिल्ट पार्किंग दी जाएगी।

रिवर फ्रंट से जुड़ा उर्मिला वन
कुकरैल नदी के किनारे विकसित किये जा रहे उर्मिला वन का भी उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। यहां उर्मिला वन से रिवर फ्रंट को जोड़ने के लिए अप्रोच रोड बनायी जा रही है, जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। उपाध्यक्ष ने ग्रीन काॅरिडोर के नीचे रिक्त भूमि पर पार्किंग बनाने के निर्देश दिये, जिसे कि यहां घूमने आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। इस क्रम में उन्होंने गोमती नगर विस्तार में ग्वारी फ्लाईओवर के नीचे निर्मित स्पोर्ट्स एरीना का निरीक्षण करके सुविधा संचालित करने के निर्देश दिये।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

बलरामपुर, ग्वालियर और कोलकाता की दुःखद घटनाओं पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

दिवंगतों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बलरामपुर एवं ग्वालियर में हुए सड़क हादसों तथा कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुःखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.