TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% पास

Table of Content

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने शुक्रवार को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल हाईस्कूल में 90.42 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। करीब 51 लाख छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होते ही परिणाम सामने आए और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

हाईस्कूल परीक्षा में लगभग 26 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जबकि इंटरमीडिएट में करीब 25 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश भर के 8033 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। देश के सबसे बड़े राज्य बोर्डों में शुमार यूपी बोर्ड ने इस बार भी नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को बनाए रखा। परीक्षा के बाद तेजी से मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया, जिसके चलते कम समय में परिणाम घोषित करना संभव हो सका।

इंटरमीडिएट टॉपर्स सूची
इंटरमीडिएट परीक्षा में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा रहीं, जिन्हें 97.20 प्रतिशत अंक मिले। तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

हाईस्कूल में छात्राओं ने मारी बाजी
हाईस्कूल परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 रहा, जबकि बालिकाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76 दर्ज किया गया।

इंटरमीडिएट में भी छात्राएं आगे:
इंटरमीडिएट परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.32 प्रतिशत रहा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Merit List में बेटियों का जलवा:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Merit List में दबदबा कायम किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की टॉपर्स सूची में छात्राओं ने बाजी मारी। हाईस्कूल के शीर्ष तीन स्थानों पर संयुक्त रूप से 6 विद्यार्थियों में 5 छात्राएं शामिल रहीं। इंटरमीडिएट के शीर्ष तीन स्थानों पर संयुक्त रूप से 5 में से सभी 5 स्थान छात्राओं ने हासिल किए।

हाईस्कूल (10वीं) टॉपर्स:

प्रथम स्थान: सीतापुर की कशिश वर्मा एवं बाराबंकी की अंशिका वर्मा
द्वितीय स्थान: बाराबंकी की अदिति
तृतीय स्थान: सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू एवं बाराबंकी की पारी वर्मा
इंटरमीडिएट (12वीं) टॉपर्स:

प्रथम स्थान: सीतापुर की शिखा वर्मा
द्वितीय स्थान: बरेली की नंदिनी गुप्ता एवं बाराबंकी की श्रेया वर्मा
तृतीय स्थान: बरेली की सुरभि यादव एवं बाराबंकी की पूजा पाल
इस बार के परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.