TN

TotaRam News

What's Hot

हज-2026: दूसरी उड़ान से 430 हज यात्रियों का हुआ सफल प्रस्थान

Table of Content

  • प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी
  • यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेट हज इंस्पेक्टर तैनात

लखनऊ। हज-2026 के अंतर्गत हज यात्रियों के प्रस्थान का क्रम सुचारु रूप से जारी है। इसी क्रम में लखनऊ उड़ान स्थल से दूसरी उड़ान संख्या एक्स0वाई0-8044 दिनांक 23 अप्रैल 2026 को रवाना हुई, जिसमें कुल 430 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर गए। इन यात्रियों में 222 पुरुष एवं 208 महिलाएं शामिल हैं।
इस उड़ान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में हज यात्री सम्मिलित हुए, जिनमें सर्वाधिक वाराणसी से 74, लखनऊ से 58, कानपुर नगर से 53 तथा बहराइच से 42 यात्री शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य के 06 हज यात्री भी इसी उड़ान से रवाना हुए। हज यात्रियों की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सहायता हेतु तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर- ज़हीरुल इस्लाम (कानपुर नगर), मेराज रसूल (लखनऊ) एवं मेराजुल इस्लाम (मऊ)-को इस उड़ान के साथ भेजा गया है।
इसी दिन, दिल्ली उड़ान स्थल से भी सऊदी एयरलाइंस की उड़ान संख्या एस0वी0- 5901 के माध्यम से 253 हज यात्री मदीना के लिए रवाना हुए, जिनमें 135 पुरुष एवं 118 महिलाएं शामिल हैं। दिल्ली से रवाना होने वाले यात्रियों में मुरादाबाद के 54, गाजियाबाद के 31 तथा हापुड़ के 25 यात्री प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन यात्रियों की सहायता के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर दानिश (सम्भल) को तैनात किया गया है।
अब तक उत्तर प्रदेश से हज-2026 के अंतर्गत दिल्ली से 2768 तथा मुंबई से 52 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु कुल 25 स्टेट हज इंस्पेक्टर तैनात किए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सभी श्रद्धालु अपनी पवित्र यात्रा सुगमता से पूर्ण कर सकें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.