TN

TotaRam News

What's Hot

घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस (PNG) के उपयोग को बढावा

Table of Content

  • औसतन प्रतिदिन लगभग 2000 नए PNG कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं

लखनऊ। भूराजनीतिक संकट के बावजूद देश में घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पर्याप्त उपलब्धता और 24×7 आपूर्ति को देखते हुए केंद्र सरकार अब उपभोक्ताओं को एलपीजी के बजाय पीएनजी कनेक्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी दिशा में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने 24 मार्च 2026 को एक नया नियंत्रण आदेश जारी किया है, जिसके तहत पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस वितरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने प्रदेश में पीएनजी आपूर्ति को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश जिलों में 12 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों ने अपना आधारभूत ढांचा तैयार कर लिया है और आवासीय क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है और प्रतिदिन लगभग 2000 नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।

सरकार के नए नियमों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन वापस करना होगा। साथ ही, पीएनजी कनेक्शन धारक अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रिफिल नहीं ले सकेंगे। यह प्रावधान 14 मार्च 2026 की अधिसूचना के तहत लागू किया गया है। जहां-जहां पाइपलाइन नेटवर्क तैयार हो चुका है और गैस आपूर्ति संभव है, वहां सीजीडी कंपनियां उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए सूचित कर रही हैं। इसके अलावा, कंपनियों द्वारा मोहल्लों, कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स में जाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

सीजीडी कंपनियों द्वारा भेजे गए संदेश की प्रतियां संबंधित तेल विपणन कंपनियों और उनके एलपीजी वितरकों को भी दी जा रही हैं। इसके आधार पर तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को सूचित कर रही हैं कि सूचना मिलने के तीन महीने बाद संबंधित पते पर एलपीजी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। सरकार का मानना है कि पीएनजी के बढ़ते उपयोग से न केवल उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अधिक अनुकूल साबित होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.