TN

TotaRam News

What's Hot

प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस

Table of Content

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने उनके बयान को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

मामला तब सामने आया जब तमिलनाडु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने अन्नाद्रमुक के भाजपा के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित रूप से “आतंकवादी” कह दिया था। इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए खरगे से सार्वजनिक माफी की मांग की है। साथ ही, पार्टी ने चुनाव आयोग से भी इस तरह की भाषा पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की थी।

बीजेपी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरण रिजिजू शामिल थे, ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले को आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन बताया। गौरतलब है कि यह नोटिस तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान से एक दिन पहले जारी किया गया है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.