TN

TotaRam News

What's Hot

झांसी को मिलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, कैंसर मरीजों के लिए 100 बेड होंगे आरक्षित

Table of Content

  • अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने झांसी में झांसी एवं चित्रकूटधाम मण्डल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • झांसी-चित्रकूट मण्डल में चला व्यापक निरीक्षण अभियान, सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश
  • झांसी में बनेगा 100 बेड का कैंसर अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावाः अमित कुमार घोष
  • हर नागरिक तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएः अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

लखनऊ/ झांसी। प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कुमार घोष द्वारा झांसी में झांसी एवं चित्रकूटधाम मण्डल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु झांसी में एक नवीन अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की घोषणा की। प्रस्तावित अस्पताल में 100 बेड कैंसर रोगियों के लिए आरक्षित रहेंगे, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस हेतु मण्डलायुक्त, झांसी को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने दोनों मण्डलों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने, तथा मीजिल्स-रूबेला नियंत्रण की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन निःशुल्क सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ रेफरल तंत्र की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक सुदृढ़ीकरण हेतु प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के निरीक्षण एवं समीक्षा अभियानों के माध्यम से न केवल पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार लाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, सुलभ एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. पिकी जोवल ने मानव संसाधनों के तर्कसंगत उपयोग पर बल देते हुए आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर सूचनाओं के अद्यतन रखने तथा जहां एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी है वहां आयुष एवं बीडीएस चिकित्सकों की तैनाती करने को कहा।
इससे पूर्व राज्य स्तर से गठित 51 पर्यवेक्षण दलों द्वारा झांसी एवं चित्रकूटधाम मण्डल के कुल 885 चिकित्सा इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इनमें जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विशेष चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा आपातकालीन सेवाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।
इसके अतिरिक्त 179 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का भी निरीक्षण किया गया, जिनके माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
पर्यवेक्षण के दौरान अधिकांश इकाइयों में सेवाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कुछ स्थानों पर आधारभूत संरचना, उपकरण रख-रखाव एवं मानव संसाधन से संबंधित कमियां चिन्हित की गईं। इन कमियों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
बैठक में मण्डलायुक्त झांसी बिमल कुमार दुबे, महानिदेशक-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ० पवन कुमार अरूण, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ० एच०डी० अग्रवाल, महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ० रंजना खरे के साथ राज्य/जनपद स्तर के अन्य अधिकारीगण द्वारा भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.