TN

TotaRam News

What's Hot

हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड से शहर से कनेक्ट होगी वरूण विहार योजना

Table of Content

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना का निरीक्षण करके एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार करने के दिये निर्देश
  • 50 मिनट का सफर महज 20 मिनट में होगा तय, योजना के 02 सेक्टरों में जून माह से खुलेगा भूखण्डों का पंजीकरण

लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित एलडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना ‘वरूण विहार’ मुख्य शहर से कनेक्ट होगी। इसके लिए हैदर कैनाल के समानांतर लगभग 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड विकसित की जाएगी। जिससे हजरतगंज से वरूण विहार का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा होगा, जिसे अभी तय करने में 50 मिनट तक का समय लगता है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को वरूण विहार योजना का निरीक्षण करके एलिवेटेड रोड के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जी0एच0 कैनाल के समानांतर इस मास्टर प्लान रोड से शहर के 02 छोर सीधे कनेक्ट होंगे, जिससे यातायात सुगम होगा और योजना की उपयोगिता बढ़ेगी।

योजना के 02 सेक्टरों क्रमशः कैलाश खण्ड एवं काशी खण्ड में जून, 2026 में लगभग 2100 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। उपाध्यक्ष ने इन दोनों सेक्टर व आसपास के क्षेत्र में ले-आउट के अनुसार 60 मीटर, 45 मीटर व 24 मीटर चैड़ी सड़कों के निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर कराने के निर्देश दिये हैं। आगरा एक्सप्रेस-वे पर कुल 2664 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वरूण विहार योजना विकसित की जाएगी। जिसके लिए सदर व सरोजनीनगर तहसील के ग्राम-भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ एवं मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा एवं दोना की भूमि किसानों से सहमति के आधार पर खरीदी जा रही है।

एलडीए वीसी ने साइट ऑफिस में किया कैम्प
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दोना गांव में बने अस्थायी साइट ऑफिस में कैम्प करके अर्जन की कार्रवाई की समीक्षा की। इसमें प्रभारी अधिकारी-अर्जन विराग करवरिया ने अवगत कराया कि अभी तक 853 हेक्टेयर भूमि के सहमति पत्र प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें से 335 हेक्टेयर भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में हो चुका है। इस पर उपाध्यक्ष ने सेक्टर वार विवरण तैयार करने के निर्देश दिये। जिससे नक्शे में यह स्पष्ट हो सके कि किस सेक्टर में कितनी भूमि खरीदी जा चुकी है और कितनी भूमि के सहमति पत्र मिले हैं।

नादरगंज से किसान पथ तक चौड़ी होगी सड़क
अनंत नगर योजना की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए नादरगंज से टी0एस0 मिश्र विद्यालय, मोहान रोड होते हुए किसान पथ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना है। जिसके लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उपाध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण करके जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जोनल अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त मार्ग पर स्थित सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ नोटिस जारी करके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाए। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा समेत अन्य अधिकारी व अभियंता गण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.