TN

TotaRam News

What's Hot

ऐशबाग स्क्वायर में फ्लैट्स के लिए अब 30 अप्रैल तक करा सकेंगे पंजीकरण

Table of Content

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पंजीकरण अवधि 15 दिन के लिए बढ़ायी
  • अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के कुल 384 फ्लैट्स होंगे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए अब 30 अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पंजीकरण अवधि 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। इस रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के कुल 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे।

पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि ऐशबाग में मिल रोड पर बनने वाले इस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनेगा, जहां वर्तमान में आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी जगह मिलना मुश्किल है। योजना से कुछ ही दूरी पर चारबाग रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और नाका, आलमबाग एवं अमीनाबाद जैसे महत्वपूर्ण बाजार मिल जाएंगे।

27 मंजिला के 04 टावर बनेंगे
कुल 17,910 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले ऐशबाग स्क्वायर में कुल 04 टावर होंगे, प्रत्येक टावर 27 मंजिल का होगा। अपार्टमेंट में 03 बीएचके एवं सर्वेंट श्रेणी के कुल 384 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल का होगा, जिसकी कीमत 1.11 करोड़ रूपये से शुरू होगी।

600 वाहनों की पार्किंग सुविधा
सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। साथ ही लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कैम्पस में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनेंगी। प्रोजेक्ट का निर्माण 03 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 05 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तों में पूर्ण धनराशि जमा करनी होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मधुबन–दोहरीघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया।उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

लखनऊ। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित GLOBALG.A.P. क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मेंटॉरशिप सत्र के प्रथम दिवस पर आज फील्ड विजिट का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि, उद्यान तथा कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारियों को वैश्विक स्तर पर...

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आयोग कार्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कमांड रूम स्थापित किया गया है, जिसके...

प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौधरी के कुशल नेतृत्व में जनता की आकांक्षाएं...

झांसी को मिलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, कैंसर मरीजों के लिए 100 बेड होंगे आरक्षित

लखनऊ/ झांसी। प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कुमार घोष द्वारा झांसी में झांसी एवं चित्रकूटधाम मण्डल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.