TN

TotaRam News

What's Hot

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुुशल नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार प्रसार के लिए संस्कृति विभाग के अधिकारियों एवं अधीनस्थ अकादमियों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि यह अधिनियम समता, समानता एवं नारी के सशक्तिकरण के लिए अत्यन्त ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण है।
यह जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री ने बताया कि 10 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक पूरे प्रदेश में इस अधिनियम के बारे में प्रचार अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अनुपालन में संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में कला, नवाचार अभियान चलाया जाना है। जिसमें सैंड आर्ट, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, लोकगीत एवं अन्य स्थानीय कला विधाओं के प्रयोग से विचार मंथन करना है।
जयवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग की संस्थाओं द्वारा निर्धारित अवधि में पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किये जाने हैं, इसके तहत भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा नारी शक्ति वंदन पर हस्ताक्षर अभियान एवं नारी स्वावलम्बन पर फिल्म निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी प्रकार राज्य ललितकला अकादमी उ0प्र0 लखनऊ महिला कलाकारों के समन्वय से नारी स्वावलम्बन पर आधारित सैंड आर्ट एवं चित्रकला कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार प्रसार हेतु भारतेन्दु नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं नारी स्वावलम्बन पर नुक्कड़ नाटकों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा संगीत की विभिन्न विधाओं के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि उ0प्र0 लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ द्वारा लोक संगीत में विभिन्न विधाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध अयोध्या द्वारा रामायण के नारी चरित्रों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रील्स का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि व्यापक प्रचार प्रसार अभियान चलाने के लिए संस्कृति विभाग के अधीन संस्थाओं को संस्कृति निदेशक विशाल सिंह की ओर से आवश्यक शासनादेश जारी करा दिया गया है। उन्होंने जारी निर्देशों का कड़ाई अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.