/ Jun 20, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अर्बन चैलेंज फंड से शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Table of Content

  • परियोजनाओं में नवाचार और PPP मॉडल को मिलेगा बढ़ावा
  • राज्यों को त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश, समयबद्ध विकास पर जोर

लखनऊ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आज अर्बन चैलेंज फंड (UCF) के संचालन के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में राज्यों को फंड के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर शीघ्र क्रियान्वयन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रक्रियाओं एवं हस्ताक्षर की कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि योजना का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंच सके।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत 1 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत पात्र परियोजनाओं को 25 प्रतिशत तक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपनी कुल लागत का न्यूनतम 50 प्रतिशत भाग बाजार आधारित संसाधनों जैसे बैंक ऋण एवं पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल से जुटाने में सक्षम हों।उन्होंने आगे बताया कि इस फंड के अंतर्गत “Cities as Growth Hubs”, “Creative Redevelopment of Cities” एवं “Water and Sanitation” जैसे प्रमुख क्षेत्रों में परिवर्तनकारी एवं दीर्घकालिक प्रभाव वाली परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अर्बन चैलेंज फंड शहरी विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे नगर निकायों को वित्तीय संसाधन जुटाने में सुविधा मिलेगी तथा विकास परियोजनाओं को गति प्राप्त होगी।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत नवाचार आधारित, जनहितकारी एवं दीर्घकालिक प्रभाव वाली परियोजनाओं की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के शहरों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा “प्रोजेक्ट सुपर 50” UPSC सिविल सेवा मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

त्रिपुरा राज्यपाल ने एनसीएससी “प्रोजेक्ट सुपर 50” कार्यक्रम में डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विजन का आह्वान किया नई दिल्ली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने आज नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय था “मार्गदर्शन, परामर्श, सशक्तिकरण”। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना...

UPSC ने तालकटोरा एनेक्स, नई दिल्ली में नए कार्यालय का उद्घाटन कर प्रशासनिक ढांचा विस्तार किया

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आयोग के सदस्यों के साथ मिलकर आज नई दिल्ली के तालकटोरा एनेक्स भवन में आयोग के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। यह नया कार्यालय आयोग की बढ़ती स्थान संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और इसकी बढ़ती संस्थागत जिम्मेदारियों को देखते हुए इसके...

बुंदेलखंड के हर खेत तक सिंचाई जल पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प: केशव प्रसाद मौर्य

अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी:- डिप्टी सीएम लखनऊ। सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार झांसी में जनपद स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास...

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर कासना जेल में नाबालिग की अवैध हिरासत मामले का स्वतः संज्ञान लिया

वेतन वृद्धि आंदोलन के बीच पुलिस हिरासत में नाबालिग को लेकर विवाद Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक 16 वर्षीय लड़के को गौतम बुद्ध नगर जिले के कासना जेल में वयस्क कैदी के रूप में दो...

Indian Railways: रेल मंत्री ने स्टेशन मास्टरों के सशक्तिकरण और स्टेशन संचालन सुधारों पर व्यापक समीक्षा बैठक की

अश्विनी वैष्णव की समीक्षा बैठक Totaram.news. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें स्टेशन मास्टरों द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही, भारतीय रेल नेटवर्क में सुरक्षित, अधिक कुशल और यात्री-केंद्रित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए उन्हें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.