TN

TotaRam News

What's Hot

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

Table of Content

  • कुपोषित बच्चों की पहचान होगी आसान
  • जागरूकता गतविधियाँ होंगी और प्रभावी तथा मनोरंजक

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर, रहीम नगर और खुर्रम नगर क्षेत्र की 60 आशा कार्यकर्ताओं को थर्मामीटर, एमयूआईसी टेप सहित मातृ, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु जागरूकता के लिए फ्लिप बुक दी गई। इसके साथ ही जागरूकता गतिविधियों करने के लिए विभिन्न वाद्य यंत्र जैसे ढोलक, मंजीरा व झाँझर का वितरण किया गया।


इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं को संसाधन वितरित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी.सिंह ने कहा कि ममता-एचसीएल के सहयोग से आशा कार्यकर्ताओं को थर्मामीटर, एमयूएसी टेप व अन्य चीजों को दिए जाने का उद्देश्य उन्हें सशक्त बनाना है | इन संसाधनों से शहरी क्षेत्र की लगभग हजार आबादी को लाभ मिलेगा } यह चीजें फील्ड में बहुत उपयोगी होंगी |एमयूएसी टेप से अति गंभीर और मध्यम गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान आसानी से कर सकेंगी। फ्लिप बुक के माध्यम से फ़ोटो दिखाकर और वाद्य यंत्रों के उपयोग से मनोरंजक तरीकों से जागरूकता गतिविधियां कर सकेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाते है बल्कि समुदाय में जागरूकता लाने और व्यवहार परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
इस अवसर पर शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज, डॉ जेपी श्रीवास्तव सहित सीएचसी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे |

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा

उर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 136 लाइसेंस निलंबित और 30 एफआईआर दर्ज लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी...

UP Polytechnic JEECUP Counselling 2026: तीसरे चरण का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, जानें आगे क्या करना है

हेल्प सेंटर पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने वर्ष 2026 की तृतीय चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में संस्था या पाठ्यक्रम आवंटित हुआ है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान: लज्जाराम तोमर के शिक्षा दर्शन पर KMCLU लखनऊ में संगोष्ठी

लज्जाराम तोमर की पंचपदी शिक्षण पद्धति पर KMCLU लखनऊ में विशेष व्याख्यान लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं लज्जाराम तोमर जी का शिक्षा दर्शन” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।...

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.