TN

TotaRam News

What's Hot

जन भागीदारी के माध्यम से ही कुपोषण को दूर करना संभव- उप निदेशक

Table of Content

डेस्क। भारत सरकार द्वारा 09 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे 8वां पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटा के सहयोग से आज लक्की बुर्ज सेंटर, कोटा पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सीता शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास की पहली पाठशाला है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से कुपोषण को दूर किया जा सकता है। साथ ही स्वस्थ खान पान के प्रति जागरूकता फैलाना भी जरूरी हैं। महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने में सभी कार्यकर्त्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा हर वर्ष पोषण पखवाड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान जन आंदोलन के माध्यम से पोषण, खेल-आधारित शिक्षा और स्वस्थ आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य जीवन के पहले छह वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है। उन्होंने कहा कि जीवन के पहले 1000 दिनों एवं 0 से 6 वर्ष की आयु में मस्तिष्क का 85 प्रतिशत से अधिक विकास होता है, जिसके लिए संतुलित पोषण, संवेदनशील देखभाल एवं प्रारंभिक सीख अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आलोक शर्मा ने कहा कि पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे 8 मार्च 2018 को कुपोषण, बौनापन, एनीमिया और कम वजन की समस्या को कम करने के लिए शुरू किया गया था। यह बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए तकनीक, जन भागीदारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाकर एक समग्र दृष्टिकोण अपनाता है। इस अभियान का उद्देश्य 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा और स्क्रीन टाइम कम करना है।
कार्यक्रम के अंत में पोषण पखवाड़ा पर आधारित मोखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी लगा कर एवं रंगोली बनाकर पोषण के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक सावित्री विजय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष ,निशा सैनी, तीजा महावर ,रचना सोनी, सरोज श्रीवास्तव ,मंजू महावर सहायिका शकुंतला सैनी,मेंटर टीचर रेखा सहित महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.