TN

TotaRam News

What's Hot

अखंड भारत की अवधारणा को साकार करने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे चन्द्रगुप्त मौर्य

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर विभाजित भारत को एक राजनीतिक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखी। उनका प्रेरणादायी जीवन आज भी हमें राष्ट्र निर्माण के पथ पर समर्पण और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि अपने उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल और अपराजेय साहस के बल पर चन्द्रगुप्त मौर्य ने सोलह महाजनपदों में विभाजित भारत को एकजुट किया, विदेशी षड्यंत्रों का प्रभावी प्रतिकार किया तथा एक शक्तिशाली मौर्य साम्राज्य की स्थापना की, यह उनके असाधारण नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य केवल एक महान शासक ही नहीं थे, बल्कि ‘अखंड भारत’ की अवधारणा को साकार रूप देने वाले युगपुरुष एवं राष्ट्रनिर्माता थे। उनका जीवन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आज भी हमें एकता, शक्ति और आत्मगौरव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उप मुख्यमंत्री ने सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIMS बठिंडा दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा का संबोधन, मेडिकल शिक्षा विस्तार पर चर्चा

जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं Totaram,news. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उत्तीर्ण छात्रों को उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को...

DRDO और IAF ने रुद्रम-II एयर-टू-सर्फेस मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

चांदीपुर में रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण Totaram.news. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने स्वदेशी रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का हवाई प्लेटफॉर्म से सफल उड़ान परीक्षण किया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों और महत्वपूर्ण प्रक्षेप पथ पर किए गए इन परीक्षणों ने मिसाइल की सटीकता, विश्वसनीयता तथा इसकी सभी...

भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी एंटीगुआ बंदरगाह यात्रा पूरी कर अमेरिका के लिए रवाना

भारतीय नौसेना INS सुदर्शनी ने एंटीगुआ पोर्ट विजिट संपन्न किया Totaram.news. आईएनएस सुदर्शनी ने 31 मई, 2026 को चार दिवसीय सफल बंदरगाह यात्रा पूर्ण करने के उपरांत एंटीगुआ से प्रस्थान किया। लोकायन 26 अभियान के अंतर्गत संपन्न यह यात्रा कैरेबियाई देशों के साथ भारत की समुद्री पहुंच, सहभागिता और रणनीतिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की...

उत्तर प्रदेश में प्रेरणा कैंटीन से हजारों महिलाएं बन रहीं ‘लखपति दीदी’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में समूहों की दीदियो को नयी- नयी गतिविधियों से जोडने के कार्य किये गये हैं। इसी कड़ी मे प्रेरणा कैन्टीन महिला स्वावलम्बन व सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों मे यह एक महत्वपूर्ण कडी जुडी...

यूपी में अनिल भूषण चतुर्वेदी बने प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक, संभाली नई जिम्मेदारी

UP Basic Education लखनऊ। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.