TN

TotaRam News

What's Hot

विकसित भारत के निर्माण में बीएसएन एल की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि देश के हर नागरिक तक संचार सुविधाएं सुलभ हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी तकनीक आधारित 4G सेवाओं का शुभारंभ 27 सितम्बर 20 23 को उड़ीसा से किया गया, जो देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। आज भारत स्वदेशी तकनीक आधारित संचार क्रांति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और बीएसएनएल के प्रति लोगों का विश्वास एवं रूझान लगातार बढ़ रहा है।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ स्थित भूतनाथ टेलीफोन एक्सचेंज के सभागार में आयोजित बीएसएनएल अधिकारी संघ की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में
“बीएसएनएल– स्वदेशी तकनीक: अवसर और चुनौतियाँ” विषयक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।इससे पहले उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के साथ उनकी पुरानी यादें जुड़ी हैं और सांसद रहते हुए वे दूरसंचार की एक समिति से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने बीएसएनएल की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गठन के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए गए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएसएनएल के पास मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है और वह किसी भी दृष्टि से पीछे नहीं है। आवश्यकता है कि समर्पण और बेहतर रणनीति के साथ कार्य कर इसे देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी बनाया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बीएसएनएल देश में शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा।
उन्होंने कहा कि भारत परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगा रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में बीएसएनएल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। देश में आज भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता बीएसएनएल की सेवाओं पर विश्वास करते हैं।
उन्होंने ने कहा कि हमें हर कार्य राष्ट्रहित में करना चाहिए और दूरसंचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने होंगे। स्वदेशी तकनीक को अपनाकर भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वसुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड देश की प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनी है, जो स्वदेशी तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है। इससे न केवल विदेशी निर्भरता कम होगी, बल्कि देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय उद्योगों एवं स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा तथा डेटा और साइबर सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी।हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी तकनीक को वैश्विक मानकों पर खरा उतारना, अनुसंधान एवं विकास में निरंतर निवेश करना तथा नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है। इन चुनौतियों का समाधान प्रभावी रणनीति और सतत प्रयासों से संभव है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बृजलाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन (East Telecom Circle) द्वारा उप मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।कार्यक्रम में भारत संचार निगम के वरिष्ठ अधिकारी व संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.