/ Jul 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

एनएचआरसी ने अहमदाबाद छात्रावास में 18 लड़कियों की बीमारी पर लिया स्वतः संज्ञान

Table of Content

  • आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी
  • रिपोर्ट में पीड़ित लड़कियों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मामले की जांच से संबंधित जानकारी शामिल करने की अपेक्षा की

डेस्क। राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 5 अप्रैल 2026 को गुजरात के अहमदाबाद जिले के मेमनगर क्षेत्र में एक छात्रावास में भोजन करने के बाद लगभग 57 लड़कियों के बीमार पड़ने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। लड़कियों ने पेट दर्द, पेचिश और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। रिपोर्ट में पीड़ितों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मामले की जांच से संबंधित जानकारी शामिल किए जाने की अपेक्षा की गई है।
5 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 18 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शेष को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

LDA का बड़ा कदम: गोमती नगर में ₹85 करोड़ के नाला सुदृढ़ीकरण प्रोजेक्ट से जलभराव की समस्या होगी दूर

आई0आई0टी रूड़की की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एलडीए ने शुरू कराया कार्य लखनऊ। गोमती नगर एवं गोमती नगर विस्तार में जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आई0आई0टी0 रूड़की की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 85 करोड़ रूपये की लागत से नालों के सुदृढ़ीकरण...

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.